राजनांदगांव। कौरिनभाठा स्थित यादव समाज के सामाजिक भवन में मंगलवार को रेजांगला युद्ध (18 नवंबर 1962) में शहीद हुए 114 अहीर वीरों की स्मृति में अहीर शौर्य दिवस मनाया गया। समाजजनों ने शहीदों के पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरूदेव हरीश यादव ने कहा कि रेजांगला युद्ध भारतीय सेना के इतिहास में वीरता का प्रतीक है। अहीर जवानों ने जिस साहस के साथ दुश्मन का सामना किया, वह आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज को अपने इन वीर शहीदों के बलिदान को याद रखकर एकजुटता और राष्ट्रभाव को मजबूत करना चाहिए। इसके साथ ही समाज ने अहीर रेजीमेंट की मांग की है।
कार्यक्रम में महेश यादव, शीलू यादव, दिग्विजय, रिंकू, संदीप, कौशल, अमित, विक्रांत, लक्की, अक्षय सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। सभी ने शहीदों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
