राजनांदगांव। शासन की निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना जिले की बालिकाओं के लिए शिक्षा की राह आसान बना रही है। योजना के तहत छात्राओं को विद्यालय आने-जाने के लिए निःशुल्क सायकल उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ने के साथ आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास भी मजबूत हो रहा है।
पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा साधना साहू ने बताया कि पहले स्कूल आने के लिए उन्हें ऑटो का इंतजार करना पड़ता था या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे कई बार समय पर विद्यालय पहुंचने में परेशानी होती थी। अब सायकल मिलने से वे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगी और पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगी। साधना वार्ड क्रमांक-1 बजरंगपुर नवागांव से विद्यालय आती हैं।
इसी विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा पूजा भिमनानी ने भी योजना के तहत सायकल मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय आने-जाने की सुविधा आसान हो गई है और नियमित रूप से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।
विद्यालय की छात्राएं खुशबू साहू और लता साहू को भी निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना का लाभ मिला है। छात्राओं ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनकी शिक्षा को नई गति देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दे रही है।
जिला प्रशासन के अनुसार निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर उनकी स्कूल तक पहुंच आसान बनाना है। यह योजना परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

ताज़ा ख़बर :
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई
- स्कूल वाहन चालकों को यातायात नियमों का कराया गया प्रशिक्षण
- मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण
- सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर
- निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं की शिक्षा को मिली नई रफ्तार
- ग्राम सभा और कृषक चौपाल में किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी
- अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन जब्त
- मोहड़ व सुंदरा में आयोजित कबीर प्राकट्य समारोह में शामिल कुलबीर छाबड़ा
