खैरागढ़। ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित ग्राम मंडला में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित होने वाली पानी की टंकी का निर्माण लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। गांव में महीनों से काम ठप पड़ा है, न ठेकेदार साइट पर दिखाई देता है और न ही विभागीय अधिकारी निगरानी के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ते तापमान और जलसंकट के बीच ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
ग्रामवासियों के अनुसार टंकी का ढांचा आधा-अधूरा खड़ा है। निर्माण सामग्री वहीं पड़ी-पड़ी खराब होने की कगार पर है और मजदूर भी कई दिनों से साइट पर नजर नहीं आए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर घर नल योजना का लाभ मिलना अभी भी सपना बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत होते ही पानी का संकट गहरा रहा है।
एक ग्रामीण ने कहा-जब सबसे ज्यादा पानी की जरूरत है, तभी निर्माण रुका है। विभाग व ठेकेदार की लापरवाही से गांव परेशान है।
पीएचई विभाग के एसडीओ टीए खान से पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए, ताकि गांव को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराएंगे।
गांव के लोगों का कहना है कि सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना का लाभ तभी मिलेगा, जब जिम्मेदार अधिकारी मैदान में उतरकर कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा कराएं।

ताज़ा ख़बर :
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
