डोंगरगढ़। खुर्सीपार (बिल्हरी) स्थित सेवा सहकारी समिति में सोमवार को एक बड़ा विवाद सामने आया, जब एक किसान ने 1,000 कट्टा धान बेचने की कोशिश की। किसान देवानंद वर्मा के नाम से ऑनलाइन टोकन जारी हो चुका था और सोसायटी ने बारदाना भी जारी कर दिया था, लेकिन जब कट्टों की जांच की गई, तो उनमें से करीब 450 कट्टा पुराना धान मिला। यह धान कथित रूप से रबी का या किसी कोचिया का माल था, जिसे नए धान के साथ मिलाकर समर्थन मूल्य पर बेचने की कोशिश की जा रही थी।
मामला संदिग्ध होते ही सोसायटी प्रबंधन ने तौल रोक दिया और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी कट्टों को सोसायटी परिसर में ही रखा गया। इस घटना के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि भाजपा के कुछ जनप्रतिनिधियों ने मामले को दबाने की कोशिश की, जबकि विपक्षी दलों के नेता चौकस थे, ताकि मामला किसी तरह रफा-दफा न हो जाए।
इस गंभीर मामले को देखते हुए मंगलवार को एसडीएम एम. भार्गव ने तुरंत जांच टीम गठित की। एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि 1,000 कट्टों में से कितना पुराना धान था और किसान से भी पूछताछ की जाएगी। यदि कोई नियमों का उल्लंघन किया गया है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने यह भी बताया कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
इस घटना से स्थानीय किसानों और सोसायटी प्रबंधन में हड़कंप मच गया हैए और यह मामला अब प्रशासन के ध्यान में है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
