खैरागढ़। छुईखदान क्षेत्र में लगातार अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी राजेन्द्र चन्द्राकर पिता नरसिंह चन्द्राकर (55 वर्ष) और राजेश वैष्णव पिता लक्ष्मण दास वैष्णव (29 वर्ष), दोनों वार्ड नंबर 09 छुईखदान के निवासी हैं।
केसीजी थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें उपजेल सलोनी भेजा। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार उनके विरुद्ध शिकायतें मिल रही थीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिसने समय रहते मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
