Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एल्युमिनी मीट (पूर्व छात्र मिलन) का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 60 पूर्व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एल्युमिनी एसोसिएशन की प्रभारी प्राध्यापक डॉ. हरप्रीत कौर गरचा ने बताया कि इस अवसर पर एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती शारदा तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या देशपांडे, कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा अग्रवाल तथा संयुक्त सचिव डॉ. सोनल मिश्रा ने संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने पर जोर दिया…

Read More

छुरिया। जहां डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, वहीं छुरिया विकासखंड में झोलाछाप डॉक्टरों की बेतहाशा बढ़ती संख्या ने न केवल आम जनता की सेहत से खिलवाड़ किया है, बल्कि पूरे चिकित्सा तंत्र की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में 152 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं, जो विभिन्न गांवों में निजी दवाखाने संचालित कर रहे हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन तथाकथित डॉक्टरों की न तो कोई प्रमाणित योग्यता सामने आई है, न ही चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त डिग्री उपलब्ध कराई गई है।…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग में सोमवार, 15 सितम्बर को हिन्दी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव ने की। डॉ. श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिन्दी भाषा सरल, सुबोध और सरस है। यह विद्यार्थियों के लिए उपयोगी विषय है, जिसमें अधिक अंक प्राप्त करना अपेक्षाकृत आसान होता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे हिन्दी में संवाद करें और इसे अपनी सार्वजनिक अभिव्यक्ति का माध्यम बनाएं। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के हिन्दी प्राध्यापक डॉ.…

Read More

राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरापानी के आश्रित ग्राम ग्वालदण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक (वर्ग-3) लोकेश साहू पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कलेक्टर राजनांदगांव को लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि शिक्षक साहू स्कूल जाने की बजाय निजी खेती और ठेकेदारी में व्यस्त हैं, जिससे आदिवासी बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक लोकेश साहू ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुरिया से मिलीभगत कर अपनी पोस्टिंग जानबूझकर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में करवाई…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि छात्राओं को अपने कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना से सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली नियमित छात्राएं पात्र होगी। जो छात्राएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के प्रथम वर्ष अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेंगी, उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। शासकीय विद्यालयों…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय समुदाय के विकास के लिए शासन की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए तथा सेवा पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के 105 ग्रामों का चिन्हांकन किया गया है। उन्होंने जमीनी स्तर…

Read More

मोहला। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय, मानपुर में हिंदी दिवस समारोह बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सुशीला टंडन ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, सभ्यता और एकता की पहचान है। उन्होंने छात्रों को हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा कविता-पाठ, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता और गीत प्रस्तुति जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की गईं।…

Read More

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और गांव में उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 15 सितंबर को चिखली पुलिस को सूचना मिली कि शासकीय प्रेस के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान शांतिनगर गली नं. 01…

Read More

राजनांदगांव। शहर में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। गरबा महोत्सव को लेकर जहां एक ओर युवाओं में उत्साह है, वहीं दूसरी ओर हिंदू जागरण मंच ने आयोजन समितियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए साफ कहा है कि गरबा आयोजन केवल हिंदू समाज के लिए है। गैर-हिंदू युवक-युवतियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुशील लड्ढा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गरबा एक धार्मिक आयोजन है जो मां दुर्गा की आराधना के लिए किया जाता है। इसकी पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है। मंच ने स्पष्ट किया कि गरबा पंडालों में प्रवेश के…

Read More