राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बल्देवबाग स्थित इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर से चोरी की गई 43 इंच की ह्युंडई एलईडी टीवी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना 11-12 नवंबर, 2025 की दरम्यान हुई थी। प्रार्थी राकेश कुमार यादव ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी की गई टीवी की कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम की टीम ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करने पर संदेहियों की पहचान हुई।
गिरफ्तार आरोपियों में रत्नेश सिंह ठाकुर पिता भगत सिंह ठाकुर, ब्राह्मण पारा मेन रोड, बसंतपुर एवं सागर यादव पिता रामचंद्र यादव, ठेठवारपारा, सोनी भवन के पास, बसंतपुर शामिल है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। उनके कब्जे से चोरी गई टीवी, घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड और टीवीएस जुपिटर क्रमांक सीजी 08-एबी 5197द्ध बरामद किया गया।
अपराध के पर्याप्त सबूत मिलने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्रधान आरक्षक जी. सिरील कुमार, आरक्षक श्रीनिवास राव, प्रदीप जायसवाल और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
