राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने दीनदयाल कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने प्रार्थी और उसके साथियों पर हमला कर मोटर साइकिल पल्सर को भी क्षतिग्रस्त किया।
पुलिस के अनुसारए घटना 15 नवंबर, 2025 की रात लगभग 09.30 बजे हुई। प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ शिवम मार्ट के सामने खड़ा था। तभी शेरोन मसीह उर्फ हर्ष मसीह, देव ठाकुर और भविष्य ब्रम्हे ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का तथा चाकू जैसी धारदार वस्तु से हमला किया।
गिरफ्तार आरोपियों में शेरोन मसीह उर्फ हर्ष मसीह पिता नितिन मसीह, रायपुर नाका, थाना-कोतवाली, देव ठाकुर पिता राजेश ठाकुर, वार्ड 14, गौरीनगर, चौकी-चिखली एवं भविष्य ब्रम्हे पिता कमल किशोर ब्रम्हे, वार्ड 14, गौरीनगर, पुलिस चौकी-चिखली शामिल है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू की टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अलाजरब जप्त किया।
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल वारंट मिलने के बाद जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, सउनि मनमोहन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, रूपेंद्र वर्मा, आशीष मानिकपुरी, कुश बघेल और राजेश बंदेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
