Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव के लिए 5 नवंबर का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट का लोकार्पण करेंगे। यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह किसी भी उपराष्ट्रपति का राजनांदगांव का पहला दौरा होगा। राजनांदगांव की सेवाभावी संस्था उदयाचल द्वारा स्थापित यह अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सालय आँखों की सम्पूर्ण जाँच, रेटिना और अन्य नेत्र रोगों के उपचार हेतु नवीनतम तकनीक से सुसज्जित है। अस्पताल में धर्मार्थ दर पर मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका,…

Read More

राजनांदगांव। शहर में शांति भंग करने और मोहल्लों में हंगामा करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ थाना बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयों और अनावेदकगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना बसंतपुर के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर 31 अक्टूबर को मोहल्लों में हो-हुल्लड़ करने वाले अनावेदकगणों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) भा.ना.सु.सं. के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटीयों में अभिषेक झा पिता मनमोहन झा, स्टेडियम चौक, राजनांदगांव, विकास झा पिता प्रभात झा, उम्र 35 वर्ष,…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्षों के ऐतिहासिक अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने आज सुबह नगर निगम परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज्य की समृद्धि और विकास की कामना की। इस अवसर पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। महापौर यादव ने नगर वासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिन प्रदेश के लिए गौरवशाली है। उन्होंने बताया कि आज न केवल 25 वर्षों का राज्य निर्माण का पर्व है, बल्कि देव उठनी एकादशी और तुलसी विवाह के शुभ अवसर से भी यह दिन और…

Read More

राजनांदगांव। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के किनारे तीन दिवसीय मोहारा मेला 4, 5 व 6 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निगम आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों की शिफ्ट में ड्यूटी लगाकर मेला स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी। आयुक्त ने निर्देश दिए कि नदी किनारे बेरिकेटिंग, बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था तीनों दिन सुचारू रूप से बनी रहे। उन्होंने दुर्घटना रोकने के लिए विशेष ध्यान रखने और मेला…

Read More

डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (डोंगरगांव) दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में लगातार अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से…

Read More

खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ के विज्ञान संकाय एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में साइंटिफिक इनोवेशन इन ग्रीन सोसाइटी विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रायोजित एवं एसबीआई के विशेष सहयोग से संपन्न हुई। कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. डाकेश्वर वर्मा (सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र विभाग, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जेण्केण् वैष्णव (पूर्व छात्रसंघ प्रभारी) उपस्थित रहे। डॉ. वर्मा ने औषधीय पौधों के उपयोग, बीमारियों की रोकथाम के प्राकृतिक उपायों एवं…

Read More

छुरिया। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकासखंड छुरिया के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरूटोला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सद्भावना एकता दौड़, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ और श्मानव श्रृंखला निर्माण जैसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय परिसर में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव…

Read More

मोहला। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पुलिस मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और अन्य शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एकता दौड़ में भाग लिया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। मुख्य कार्यक्रम मोहला के फॉव्वारा चौक में आयोजित हुआ,…

Read More

डोंगरगढ़। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढ़ीपार ने विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, कोमल दास साहू, दाऊ भूपेंद्र सिंह, गौतम चंद जैन, आरती महोबिया, रिंकू महोबिया, मधुसूदन साहू, भीखम सिन्हा, ढीलन साहू, भागवत साहू, संतोषी सेन, पारस साहू (तारापाल), मंथीर साहू, तुलसी बोमले, तुलसी महिपाल, जानू साहू, राकेश साहू, मिलाप दास, शत्रुघ्न और लखबंतीन बाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी में वक्ताओं…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना कर राज्य की धरोहर, संस्कृति, मातृशक्ति और स्वाभिमान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता, आस्था और गर्व का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह भूमि मातृशक्ति की आराधना वाली भूमि…

Read More