Close Menu
    What's Hot

    भीषण गर्मी में बच्चों की खेल प्रतियोगिता खतरे में, मनीष सिंह गौतम ने KVS का फैसला रद्द करने की मांग की

    April 19, 2026

    तीन गुना संपत्ति कर के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन तेज : संतोष पिल्ले

    April 19, 2026

    2023 में पारित महिला आरक्षण बिल लागू करें : हेमा देशमुख

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • भीषण गर्मी में बच्चों की खेल प्रतियोगिता खतरे में, मनीष सिंह गौतम ने KVS का फैसला रद्द करने की मांग की
    • तीन गुना संपत्ति कर के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन तेज : संतोष पिल्ले
    • 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल लागू करें : हेमा देशमुख
    • चौकी चिखली पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को दबोचा, जब्त की बीयर, व्हिस्की और स्कार्पियो
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर मारा छापा, 18.54 लीटर शराब और मोटरसाइकिल जब्त
    • गायत्री विद्यापीठ में वार्षिक बैठक का सफल आयोजन
    • गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों एवं पालकों के सम्मान का भव्य आयोजन, 10वीं बोर्ड टॉपर्स का सम्मान
    • सुकमा के जवाहर नवोदय विद्यालय में ब्रश कैलिग्राफी कार्यशाला का सफल आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों एवं पालकों के सम्मान का भव्य आयोजन, 10वीं बोर्ड टॉपर्स का सम्मान
    राजनांदगांव

    गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों एवं पालकों के सम्मान का भव्य आयोजन, 10वीं बोर्ड टॉपर्स का सम्मान

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त शाला जेएलएम गायत्री विद्यापीठ केशर नगर में आज एक गरिमामय एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सत्र 2025-26 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके पालकों का सम्मान किया गया। यह विशेष आयोजन विद्यालय प्रबंधन की ओर से किया गया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य अंकित व्यास द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि सफलता केवल परिश्रम, अनुशासन एवं सतत प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने पालकों की भूमिका को अत्यन्त महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
    गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर सुरजन द्वारा विद्यार्थियों एवं पालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि यह सम्मान केवल उपलब्धि का उत्सव नहीं आने वाले समय में और भी अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आप जीवन के जिस मोड़ पर भी जाएं अपने संस्कारों को न भूलें। माता-पिता के साथ-साथ गुरूजनों का सम्मान भी आपके जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा के साथ-साथ पालकों एवं शिक्षकों के मध्य सुदृढ़ संबंध स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम भी है। हम पालकों से यह अपेक्षा करते हैं कि आने वाले समय में भी वह हमारा इसी प्रकार साथ निभाते रहें। विद्यार्थी अपने योगदान से परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें।
    कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले सभी टॉपर्स का सम्मान स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र एवं दुपट्टा के साथ किया गया। सभी पालकों का तिलक वंदन के साथ पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पालकों ने भी विद्यालय के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि गायत्री विद्यापीठ शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का भी सशक्त केंद्र है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन, समर्पण एवं निरंतर प्रयासों की भी भूरि-भूरि सराहना करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार जताया। कुछ पालकों ने कहा कि विद्यालय का सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है। पालकों ने प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के समारोह से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
    आभार प्रदर्शन गायत्री शिक्षण समित के सचिव गगन लड्ढा द्वारा किया, जिसमें उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का अच्छे अंक लाने के साथ साथ अच्छे संस्कार और अच्छे गुण विकसित होना बहुत आवश्यक है।
    इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, सचिव गगन लड्ढा, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य अंकित व्यास, श्रीमती पिंकी खण्डेलवाल, सुश्री सीमा श्रीवास्तव, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर उपस्थित थी। साथ ही गायत्री शिक्षण समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत चितलांग्या, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सहसचिव निकुंज सिंघल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, सह स्पोर्ट्स डायरेक्टर मनोज चितलांग्या, उपप्राचार्य श्रीमती वंदना डुंभरे, श्रीमती तामेश्वरी साहू, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    भीषण गर्मी में बच्चों की खेल प्रतियोगिता खतरे में, मनीष सिंह गौतम ने KVS का फैसला रद्द करने की मांग की

    April 19, 2026

    तीन गुना संपत्ति कर के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन तेज : संतोष पिल्ले

    April 19, 2026

    2023 में पारित महिला आरक्षण बिल लागू करें : हेमा देशमुख

    April 19, 2026

    चौकी चिखली पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को दबोचा, जब्त की बीयर, व्हिस्की और स्कार्पियो

    April 19, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर मारा छापा, 18.54 लीटर शराब और मोटरसाइकिल जब्त

    April 19, 2026

    गायत्री विद्यापीठ में वार्षिक बैठक का सफल आयोजन

    April 19, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा का हॉस्टल संपर्क अभियान : ग्राम सुंदरा के युवाओं से संवाद

    April 13, 202624 Views

    चिखली थाने में प्रार्थी को इंसाफ दिलाने शमसुल आलम ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

    April 13, 202618 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 202616 Views

    घुमका नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान

    April 16, 202611 Views

    राजनांदगांव में सफल हुआ द्वितीय जूनियर राज्य स्तरीय स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप

    April 13, 202610 Views

    विहिप-बजरंग दल ने विकृत मानसिकता के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

    April 18, 20269 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.