मोहला। विकासखंड मोहला में वंदना संकुल संगठन गोटाटोला का वार्षिक अधिवेशन एवं आम सभा धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकुल एवं ग्राम संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इसे सफल बनाया।
अधिवेशन में महिलाओं द्वारा वर्षभर में तैयार किए गए घरेलू, हस्तनिर्मित और आजीविका आधारित उत्पादों का आकर्षक इंस्टॉल लगाया गया। इसमें खाद्य सामग्री, वस्त्र, सजावटी सामान और अन्य स्थानीय उत्पाद शामिल थे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने इन उत्पादों की सराहना की।
अधिवेशन में वर्षभर के कार्यों की समीक्षा की गई और अगले वर्ष के लिए योजनाओं पर चर्चा की गई। बेहतर कार्य करने वाले केडरों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष अगनू राम कुमेटी, जिला पंचायत सदस्य लखन कलामे, जयराम कुंभकार, मीणा मांझी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस दुग्गा और प्रभारी बीपीएम एमएल उइके उपस्थित रहे। संकुल के सभी केडर, ग्राम संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीणजन भी समारोह में शामिल रहे।
सभी की सक्रिय भागीदारी से यह वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महिलाओं की सृजनात्मकता और संकुल संगठन की योजनाओं ने उपस्थित जनमानस का ध्यान आकर्षित किया।

ताज़ा ख़बर :
- जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने गोटाटोला, मोहभट्टा व शेरपार में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
- मोहला में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 1.58 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
- विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 अंतर्गत जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
- जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण आयोजित
- ग्रामीण क्षेत्र में गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस चौकी सुरगी की बड़ी कार्रवाई
- रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई
- सुकमा में पीएम श्री स्कूल में साइबर सुरक्षा और नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
