Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूर्ण, विकास और सुविधाओं में की उपलब्धियां
    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

    अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूर्ण, विकास और सुविधाओं में की उपलब्धियां

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    अंबागढ़ चौकी। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने आज अपने एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर नगर विकास में पिछले एक साल में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि नई परिषद एवं नगर सरकार ने वित्तीय सत्र 25-26 में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता और पेयजल के विस्तार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

    नगर अध्यक्ष ने कहा कि 17 मार्च 2025 को नई परिषद का गठन हुआ था और सभी निर्वाचित पार्षदों ने शपथ ग्रहण की थी। कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर उन्होंने कहा कि अभी और बहुत कुछ करना बाकी है। “नई परिषद के समक्ष कई चुनौतियां हैं और आम जनता की अपेक्षाएं भी बहुत बड़ी हैं। हम ईमानदारी से कार्य करते हुए शासन और प्रशासन का सहयोग लेकर सभी आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे,” उन्होंने कहा।

    पेयजल सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 20 किमी पाइपलाइन बिछाई
    नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नागरिकों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में जल आवर्धन योजना के तहत 20 किमी नई पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके अलावा डब्ल्यूटीपी और इंटेकवेल से जुड़े कार्यों में भी काफी प्रगति हुई है। प्रभावित वार्डों जैसे मेरेंगांव, कान्हे, परमेश्वरी नगर, बजरंग चौक, गांधी चौक और पटेल पारा में बोरिंग कर पाइपलाइन से जोड़ने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि अभी कुछ वार्डों में कार्य शेष है, जिस पर परिषद और प्रशासनिक टीम लगातार काम कर रही है।

    स्वच्छता रैंकिंग सुधार के लिए घर-घर डस्टबीन वितरण
    नगर अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में सफाई और स्वच्छता में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पिछले एक साल से हर सप्ताह श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है। व्यवसायिक और घरेलू क्षेत्रों में हर घर और दुकान को डस्टबीन वितरित कर लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास किया गया है। इसके साथ ही शासन के निर्देशानुसार यूजर चार्ज लागू किया गया है। जेसीबी मिलने से सफाई कार्य में भी मदद मिली है।

    नगर में विकास कार्यों के लिए मिली करोड़ों की मंजूरी
    नगर पंचायत को विभिन्न विकास कार्यों के लिए राज्य शासन से अधोसंरचना मद से दो करोड़ रुपये मिले हैं। नालंदा परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और अटल परिसर का लंबित निर्माण पूरा कराया गया है। शिवनाथ तट स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 25 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। इसके अलावा सड़कों, नालियों और सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न वार्डों में प्रस्ताव भेजे गए हैं।

    विकास कार्यों के लिए मिली करोड़ों की जमीन
    अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक साल की सबसे बड़ी उपलब्धि नगर पंचायत के लिए करोड़ों की लागत वाली जमीन का हासिल करना है। इसमें शिवनाथ मुक्तिधाम के समीप एक एकड़ और रजिया पटवा घर के पास आधा एकड़ एसटीपी निर्माण के लिए, बस स्टैंड क्षेत्र में लगभग आधा एकड़ तथा नया बस स्टैंड सड़क निर्माण के लिए 25 डिसमिल जमीन शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे नगर पंचायत की अचल संपत्ति में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

    सीएम व डिप्टी सीएम सहित सभी का जताया आभार
    नगर अध्यक्ष ने शासन और प्रशासन से सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे, जिला कलेक्टर तुलिका प्रजापति, डीएफओ श्री पटेल, एसपी वाई.पी.सिह, एसडीएम डॉ. हेमेन्द्र भूआर्य और जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा सहित नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

    अनिल मानिकपुरी ने कहा कि आगामी वर्ष में नई प्राथमिकताओं के साथ विकास कार्यों को और गति दी जाएगी और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जनता के बीच सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिलेभर में दौरे और विकास कार्यों की समीक्षा

    May 2, 2026

    मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार जखीरा बरामद

    March 30, 2026

    हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

    March 29, 2026

    नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार

    March 16, 2026

    नदी में रेत के भीतर मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में सनसनी

    March 6, 2026

    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.49 करोड़ की साइबर ठगी : नेपाल कनेक्शन से जुड़े 6 आरोपी उत्तराखंड-गुजरात से गिरफ्तार

    February 23, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.