
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पालकों की विशेष मांग पर जिले की प्रतिष्ठित शाला जेएलएम गायत्री विद्यापीठ में विज्ञान, क्राफ्ट एवं बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक की नई-नई अवधारणाओं से परिचित कराना तथा उन्हें भविष्य की वैज्ञानिक प्रगतियों के प्रति जागरूक बनाना था। मेले का शुभारंभ सबेरा संकेत के संपादक सुशील कोठारी के करकमलों से हुआ। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों, मॉडलों और तकनीकी प्रक्रियाओं का अनुभव किया। विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों को…
राजनांदगांव। शहर की जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के सदर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष रईस अहमद शकील के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कमेटी ने ज्ञापन में 10 नवंबर की शाम दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले के पास कार विस्फोट की आतंकी घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। मांगपत्र सौंपने वालों में कमेटी के अध्यक्ष शकील के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक लोग शामिल हुए। जामा मस्जिद कमेटी के सदर हाजी रईस अहमद शकील ने कहा कि आतंकी अपनी कायराना हरकत से भारत की सामाजिक समरता…
राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ सप्ताहभर मनाया गया। 08 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक आयोजित इस विशेष समारोह में पोस्टर मेकिंग, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस 14 नवंबर को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गुरप्रीत कौर ने सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात राजकीय गीत का सामूहिक गायन किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे,…
राजनांदगांव। बिहार विधानसभा चुनाव में एन डी ए गठबंधन को 206 सीटों में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित होकर भाजपा के स्थानीय नेतागण मानव मंदिर चौक पहुंचकर जीत की खुशियां मनाई और पटाखे फोडे तथा मिठाइयां बांटी ।भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडे, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, मंडल, भरत वर्मा, सौरभ कोठारी, डिकेश साहू, रूपचंद भीमनानी,अध्यक्ष गोलु गुप्ता,सुमित भाटिया,रघुवीर वाधवा, रवि सिन्हा, मूलचंद भंसाली,राजेंद्र जैन बंटू,हकीम खान, कृष्णा साहू, राधेश्याम गुप्ता,मनोज जैन, शिव वर्मा, रोहित चंद्राकर, अंजू त्रिपाठी, शालू वर्मा, मनोज निर्वाणी,बलवंत साहू, नेहा शर्मा, छाया तिवारी, अरुण…
राजनांदगांव। सोमनी क्षेत्र में लगातार गैस सिलेंडर की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 09 गैस सिलेंडर, 01 मोटरसाइकिल और नकदी ₹700 जब्त किया है। मामले की जानकारी प्रार्थी निखिल बंजारे (25) निवासी सोमनी ने थाना सोमनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 09 नवंबर 2025 को दोपहर 2:15 बजे से 2:20 बजे के बीच उसके घर के रसोई कमरे में रखे गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए। जांच में पता चला कि सोमनी और आसपास के गांवों से कुल 8 गैस सिलेंडर चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹20,000 है। इस…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के थाना बसंतपुर में एक सैलून संचालक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पैसे देने से मना करने पर प्रार्थी के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान योगेश उर्फ लालू राजपूत (26) के रूप में हुई है, जो योगी नगर कोडी खान के पीछे का निवासी है। आरोपी घटना के बाद से फरार था, लेकिन पुलिस ने मुखबीर सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया, जहां…
राजनांदगांव। राजनांदगांव रक्षित केन्द्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने जनरल परेड की सलामी ली। परेड में कुल 126 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। सलामी के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की वेशभूषा का निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट वेशभूषा धारण करने वाले 15 जवानों और शानदार परेड ड्रील प्रदर्शन करने वाले 2 जवानों को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। जनरल परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केन्द्र की विभिन्न शाखाओं जैसे एम.टी., आर्मोरी, क्वार्टगार्ड, रोजनामचा और स्टोर शाखा का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी कार्य सुचारू रूप…
राजनांदगांव। राजनांदगांव नगर निगम की मवेशी पकड़ने वाली टीम ने आज सन सिटी और कंचन बाग क्षेत्र से 7 घुमंतू मवेशियों की धर-पकड़ की। इन मवेशियों को रेवाडीह कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया, जहां उन्हें मण्डी से बचे फल और सब्जियों का पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। इस कार्रवाई के तहत, नगर निगम की टीम द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और शिकायतों के आधार पर घुमंतू एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा, रात्रि के समय में टीम मेन रोड और मुख्य चौक चौराहों पर बैठे मवेशियों को हकालने का कार्य भी…
राजनांदगांव। राजनांदगांव में न्यायालय ने मिथ्याछाप स्तर का खाद्य पदार्थ विक्रय करने के आरोप में मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज, ग्राम कोपेडीह के संचालक श्री भवदीप सिंह पर 1 लाख 80 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं न्याय निर्णय अधिकारी द्वारा सुनवाई के दौरान पाया गया कि मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज ने पोपो एक्वा पैकेजड ड्रिंकिंग वाटर 250 एमएल (पैक्ड) का नमूना मिथ्याछाप स्तर पर विक्रय किया और वह बिना वैध FSSAI अनुज्ञप्ति व पंजीयन के कारोबार चला रहे थे। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) के उल्लंघन के तहत यह दण्ड लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. रमन सिंह दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित स्पीकर हाऊस, शंकर नगर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और 1.30 बजे राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष का कार्यक्रम पहले से निर्धारित है, जिसमें वह 1.50 बजे राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस से फिर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव पहुंचकर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति जिले के जनजातीय समुदाय के लिए एक…