
- जूनी हटरी के राम मंदिर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया रामोत्सव
- हिंदू जागरण मंच के भोला यादव बने नगर सहसंयोजक, रितेश साहू को मिली युवा आयाम की जिम्मेदारी
- अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल आलम ने मंत्रालय में स्वास्थ्य व प्रशासनिक समस्याओं पर रखी आपत्ति
- आबकारी विभाग में बाबू रामसिंह पाटिल के खिलाफ उठी हटाने की मांग, जोगी युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
- विपिन यादव का निर्देश : हर बूथ तक पहुंचे पदाधिकारी, जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न
- डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
- मॉडिफाइड सायलेंसर और काले शीशे वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
Author: chhattisgarhmail
छुरिया। भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के निर्देशन में द्वितीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर 5 से 8 दिसंबर 2025 तक श्री विश्राम दास बैरागी शासकीय हाई स्कूल, बम्हनी चारभाठा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर में विकासखंड के 27 हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों के 103 स्काउट, गाइडए रोवर और रेंजर ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर का आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जीतेन्द्र साहू, राज्य उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट प्रवास कुमार सिंह बघेल के निर्देशन में किया गया। जिले से उमेश हत्थेल जिला अध्यक्ष, महेश…
राजनांदगांव। थाना छुरिया पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे एक असामाजिक तत्व के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चंद्रशेखर उर्फ चंदू साहू पिता रामकिशन साहू (उम्र 37 वर्ष), निवासी झाला टोला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ग्राम झाला टोला से सूचना मिली कि चंदू साहू मोहल्लेवासियों से विवाद कर गाली-गलौज कर रहा है। सूचना पर तुरंत छुरिया थाना स्टाफ मौके पर पहुँचा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, परंतु वह…
राजनांदगांव। सिटी कोतवाली एवं बसंतपुर पुलिस ने संयुक्त त्वरित कार्रवाई करते हुए चिकन मार्केट हाट बाजार में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को घटना के आधे घंटे के भीतर ही हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान बाबू उर्फ मोहित गुप्ता पिता मोहन गुप्ता (उम्र 28 वर्ष), निवासी कुआं चौक नंदई, थाना बसंतपुर के रूप में हुई है। घटना 8 दिसंबर की रात लगभग 8.20 बजे हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की स्कूटी में लगी आग को तत्काल बुझाया। इसके बाद पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हालचाल जाना…
राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम देवाड़ा में विवाद उत्पन्न करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि प्रार्थी द्वारा पुलिस में रिपोर्ट करने की बात पर आरोपी आक्रोशित हो गए और शांति भंग करने की नियत से विवाद करने लगे। गिरफ्तार आरोपियों में रवि गोसाई पिता राजमल गोसाई, उम्र 24 वर्ष, राज वैष्णव पिता गुरुवन दास, उम्र 22 वर्ष, रवि कुकरेजा पिता स्व. लीलाधर कुकरेजा, उम्र 40 वर्ष, प्रकाश मणी पिता गुरुदयाल, उम्र 41 वर्ष एवं टिमन उर्फ ऋषि नेताम पिता लोकेश प्रसाद, उम्र…
राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस ने ग्राम जोरातराई में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी टिकू निषाद (36 साल) के पास से बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी से 21 पौवा शोले देशी प्लेन, 09 पौवा जम्मू स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 5.4 बल्क लीटर, कीमत 2,760 रुपए और बिक्री रकम 700 रुपए जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गयाए जहां से उसे जेल भेज…
मानपुर। मोहला-मानपुर-चौकी जिले के विकासखंड मानपुर स्थित साप्ताहिक बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक होटल संचालक ने पहले बाजार परिसर की जमीन पर कब्जा किया और अब वहां पक्के कॉलम डालकर दुकान का निर्माण करने में जुटा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वही स्थान है जहां प्रत्येक सप्ताह बाहर से आने वाले व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। बाजार के दिनों में जगह की कमी पहले से ही बनी रहती है, ऐसे में पक्के निर्माण से बाजार के संचालन पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। ग्राम…
राजनांदगांव। जमीन की बढ़ी गाइडलाइन दरों को वापस लेने की मांग को लेकर शहर में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। जयस्तंभ चौक पर पिछले एक सप्ताह से चल रहे धरना-प्रदर्शन में मंगलवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें आम जनता के हितों के खिलाफ हैं और इसे तुरंत वापस लिया जाए। धरने के समानांतर विरोध को गति देने के लिए तहसील कार्यालय से एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली इमाम चौक, गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना…
खैरागढ़। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही सहकारी समितियों में मनमानी और अनियमितताओं का मामला उजागर हो रहा है। कई समितियों में बिना वास्तविक खरीदी के फर्जी बिल तैयार कर राशि निकालने का दबाव बनाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुढ़ीपार के अंतर्गत आने वाले भंडारपुर, ईटार, पाड़ादाह, चिचोला और गातापार जंगल समितियों में ऐसी गड़बड़ियों की लगातार सूचना मिल रही है। समिति प्रबंधकों ने बताया कि धान खरीदी की अग्रिम राशि निकालने का कार्य उन्हीं के माध्यम से किया जाता है, लेकिन समिति अध्यक्ष और शाखा प्रबंधक की कथित मिलीभगत से…
मोहला। विकासखंड मोहला के ग्राम बंजारी निवासी किसान श्री उद्धव सिंह ने भोजटोला धान उपार्जन केंद्र में अपने 300 कट्टा धान को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर बेचा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी रही, जिसमें टोकन से लेकर वजन, तौल और भुगतान तक कोई कठिनाई नहीं हुई। उद्धव सिंह ने कहा कि धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने में किया जाएगा, जिससे कृषि कार्य में सुविधा के साथ उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसान-केंद्रित…
मोहला। विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और ग्रामीणों को योजना के लाभों से अवगत कराने के लिए मोहला क्षेत्र में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोर्रामटोला और धान उपार्जन केंद्र छछानपहरी, बांधाबाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत कोर्रामटोला में आयोजित कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और घरेलू बिजली खर्च कम करने…