छुरिया। भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के निर्देशन में द्वितीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर 5 से 8 दिसंबर 2025 तक श्री विश्राम दास बैरागी शासकीय हाई स्कूल, बम्हनी चारभाठा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर में विकासखंड के 27 हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों के 103 स्काउट, गाइडए रोवर और रेंजर ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
शिविर का आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जीतेन्द्र साहू, राज्य उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट प्रवास कुमार सिंह बघेल के निर्देशन में किया गया। जिले से उमेश हत्थेल जिला अध्यक्ष, महेश खंडेलवाल जिला मुख्य आयुक्त, मयूख श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त और देवेन्द्र अंबाडे जिला सचिव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट परिचय, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, बीपी सिक्स, रोप नॉटिंग, फर्स्ट एड, मैपिंग जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में कैम्प सांग, खेलकूद, कैम्प फायर और अन्य समूह गतिविधियों ने प्रतिभागियों में उत्साह भरा।
शिविर को सफल बनाने में प्रशांत चितवर्कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी का मार्गदर्शन तथा नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल और प्राचार्य हेमलता भंवर का विशेष सहयोग रहा।
संचालन मंडल में रामनारायण साहू विकासखंड सचिव, नीलकंठ धुर्वे पूर्व सचिव, दाताराम निषाद शिविर संचालक, तुलसी राम साहू क्वार्टर मास्टर, रोवर लीडर डेहर साहू, धर्मेंद्र कुमार रजक, गिरधारी साहू, योगेंद्र कुमार, भूपेंद्र कैवर्त तथा गाइड कैप्टन कीर्ति साहू, रक्षा शाह, आशा ताम्रकार, फूलेता कोर्राम आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके अलावा मीना धु्रवे सरपंच, बम्हनी चारभाठा, तोरण दास वैष्णव अध्यक्ष-शाला विकास समिति, पंच सारिका चौरे तथा ग्रामवासियों का भी भरपूर सहयोग मिला।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
