राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम देवाड़ा में विवाद उत्पन्न करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि प्रार्थी द्वारा पुलिस में रिपोर्ट करने की बात पर आरोपी आक्रोशित हो गए और शांति भंग करने की नियत से विवाद करने लगे।
गिरफ्तार आरोपियों में रवि गोसाई पिता राजमल गोसाई, उम्र 24 वर्ष, राज वैष्णव पिता गुरुवन दास, उम्र 22 वर्ष, रवि कुकरेजा पिता स्व. लीलाधर कुकरेजा, उम्र 40 वर्ष, प्रकाश मणी पिता गुरुदयाल, उम्र 41 वर्ष एवं टिमन उर्फ ऋषि नेताम पिता लोकेश प्रसाद, उम्र 23 वर्ष सभी निवासी ग्राम मुड़ीपारए थाना सोमनी शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया तथा उन्हें प्रतिबंधित करने के लिए धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस का इस्तगाशा तैयार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव की अदालत में पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। अभियान में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में पुलिस दल सक्रिय रहा।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
