राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच ने नगर स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और विस्तार के लिए अहम नियुक्तियाँ की हैं। संगठन ने भोला यादव को नगर सहसंयोजक और रितेश साहू को नगर युवा आयाम प्रमुख नियुक्त किया है।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति और मार्गदर्शन में की गई इन नियुक्तियों में कहा गया कि दोनों कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त नगर सहसंयोजक भोला यादव ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। वहीं, युवा आयाम प्रमुख रितेश साहू ने युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र और समाज हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इन नियुक्तियों से नगर में संगठन की गतिविधियाँ और तेज होंगी और समाज में सकारात्मक जागरूकता बढ़ेगी। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

ताज़ा ख़बर :
- ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
- आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान
- कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा
- अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त
- ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
- अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम
- सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
