राजनांदगांव। थाना छुरिया पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे एक असामाजिक तत्व के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चंद्रशेखर उर्फ चंदू साहू पिता रामकिशन साहू (उम्र 37 वर्ष), निवासी झाला टोला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम झाला टोला से सूचना मिली कि चंदू साहू मोहल्लेवासियों से विवाद कर गाली-गलौज कर रहा है। सूचना पर तुरंत छुरिया थाना स्टाफ मौके पर पहुँचा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, परंतु वह और अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया। स्थिति गंभीर होती देख पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी के खिलाफ आगे धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई की गई और उसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, छुरिया के न्यायालय में पेश किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छुरिया पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
