
- पीएमजीएसवाई के तहत 2.45 किमी सड़क निर्माण पूरा, ओवरहीट मटेरियल हटाकर दोबारा कराया गया काम
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- हिंदू जागरण मंच ने हिंदू नव वर्ष, नवरात्रि और झूलेलाल जयंती मनाई
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि
- भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पहल, स्वास्तिक समिति ने बांटे कोटना
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग द्वारा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयसिंग साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. साहू ने बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण 25 वर्षीय जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके त्याग, नेतृत्व और जनजातीय समाज के लिए किए गए आंदोलनों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के संदर्भ में जनजातीय समुदाय की प्रगति और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। मुख्य वक्ता के रूप…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव (छग) में गृहविज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला विषय सिलाई मशीनों के प्रकार, कार्य, समस्या और समाधान पर आयोजन किया गया। प्राचार्य ने इस प्रकार की तकनीकी एवं कौशल विकास आधारित गतिविधियों को छात्राओं के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष श्रीमती ममता आर. देव ने कार्यशाला के उद्देश्य, भविष्य में महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उद्योगों और घरेलू उद्यमों में सिलाई-कढ़ाई से संबंधित तकनीकों की मांग लगातार बढ़ रही है, इसलिए छात्राओं…
राजनांदगांव। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर के 123 बूथ के अध्यक्षों एवं बीएलए-2 और पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की। बैठक में महापौर मधुसूदन यादव और जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में पार्षद शैंकी बग्गा ने ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई। इसके बाद कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि यह अभियान चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर चलाया जाने वाला महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कार्य है। उन्होंने बताया कि बिहार में इसी प्रक्रिया से वोटर लिस्ट में पारदर्शिता आई और…
राजनांदगांव। लालबाग थाना पुलिस ने 22 अक्टूबर को हुई मारपीट व लूट की वारदात के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इससे पहले इसी प्रकरण में चार आरोपी और दो नाबालिगों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया था। प्रार्थी मुकेश साहू (32 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथियों जागेश्वर साहू, निक्कू साहू, भागीरथी साहू, महेन्द्र साहू के साथ ई-रिक्शा में जंगलपुर से एबीस ग्रीन होटल जा रहे थे। रेवाडीह नया शराब भट्टी बाईपास रोड के पास जागेश्वर शराब लेने गया,…
राजनांदगांव। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज 25 नवंबर 2025 को यातायात पुलिस ने व्यापक भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्माए चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्यगण, उपनिरीक्षक अनिल तिवारी एवं यातायात टीम ने महावीर चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर, आजाद चौक, फव्वारा चौक, गुड़ाखू लाइन, गंज चौक और तिरंगा चौक में यातायात दबाव का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान व्यापारियों को समय-सीमा में माल लोडिंग और अनलोडिंग करने, वाहनों को निर्धारित स्थल पर पार्किंग करने और दुकानों के सामान को बाहर न निकालने की समझाईश…
राजनांदगांव। बसंतपुर थाना पुलिस ने 25 नवंबर को एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया, जो शीतला माता मंदिर नंदई चौक के पास हाथ में चाकू लेकर आम लोगों को डराता-धमकाता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 01 नग धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी बबलु उर्फ तामेश्वर सोनकर पिता श्याम सोनकर, निवासी सोनकर पारा नंदई, बसंतपुर को गिरफ्तार कर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 555/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया। कार्यवाही में थाना…
राजनांदगांव। बसंतपुर थाना पुलिस ने मोहारा महालक्ष्मी मार्केट स्थित फल दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है। मामले के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे स्कूटी सवार दो युवक फल खरीदने के बहाने दुकान में आए। पैसों की मांग करने पर दुकानदार ने मना किया, तो आरोपियों ने मारपीट की और धारदार चाकू उसकी गर्दन पर रखकर…
राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने टायर-ट्यूब चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने तीन माह की अवधि में अपने ही मालिक की दुकान से हजारों रुपए का सामान चोरी कर बेच दिया था। जानकारी के अनुसार प्रार्थी रंजीत सिंह भाटिया निवासी बल्देवबाग ने 23 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका नौकर टिकेश्वर साहू, निवासी भांठागांव, चौकी-चिखली उसकी गुरुद्वारा रोड स्थित अकाली सायकल स्टोर से 02 सितंबर से 20 नवंबर 2025 के बीच करीब 150 मोटर साइकिल टायर-ट्यूब और चैन स्पाकेट जिसकी कीमत लगभग 3…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 14 प्रकरणों में 1 करोड़ 8 लाख 3 हजार 500 रूपए मूल्य के 3485 क्विंटल (8713 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 65…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए।