राजनांदगांव। ठा. प्यारेलाल सिंह की जयंती के अवसर पर 21 दिसम्बर रविवार को ठा. प्यारेलाल सिंह स्कूल के पास नगर निगम द्वारा स्थापित प्रतिमा में महापौर मधुसूदन यादव ने माल्यार्पण कर उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा, डीलेश्वर प्रसाद साहू, पार्षद संदीप बघेल और श्रीमती प्रियंका पंकज कुरंजेकर भी उपस्थित रहे और उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की।
महापौर श्री यादव ने कहा कि ठा. प्यारेलाल सिंह का जन्म 21 दिसम्बर 1891 को राजनांदगांव जिले के दैहान ग्राम में हुआ था। उन्होंने राजनांदगांव और रायपुर में शिक्षा प्राप्त की और देश हित में अनेक आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1920 में छत्तीसगढ़ में प्रथम मिल मजदूर आंदोलन की अगुवाई कर उन्होंने मजदूरों को न्याय दिलाने में अहम योगदान दिया।
उन्होंने बताया कि ठा. प्यारेलाल सिंह ने मिल-मालिकों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार तथा सहकारिता आंदोलन के प्रणेता बने। इसके अलावा, उन्होंने शराब की दुकानों में पिकेटिंग, हिन्दू-मुस्लिम एकता, नमक कानून का उल्लंघन, दलित उत्थान जैसे कई कार्य किए और देश सेवा के लिए कई बार जेल भी गए।
महापौर ने कहा कि ठा. प्यारेलाल सिंह की जीवनगाथा आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उन्होंने राजनांदगांव को पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाई।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
