Close Menu
    What's Hot

    शंकरपुर चाकूबाजी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    June 23, 2026

    कोतवाली पुलिस की संवेदनशील पहल, सरगुजा से भटके युवक को परिजनों से मिलाया

    June 23, 2026

    शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • शंकरपुर चाकूबाजी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
    • कोतवाली पुलिस की संवेदनशील पहल, सरगुजा से भटके युवक को परिजनों से मिलाया
    • शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
    • प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी ने दिए ईमानदारी और डिजिटल पुलिसिंग के गुर
    • छत्तीसगढ़ हॉकी ने उत्साहपूर्वक मनाया ओलंपिक दिवस, प्रदर्शन मैच में खेलो इंडिया सेंटर जीता
    • शपथ ग्रहण के साथ घुमका से गूंजा परिवर्तन का संदेश, दीपक बैज और भूपेश बघेल रहे मौजूद
    • संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और फादर्स डे का भव्य आयोजन
    • सात माह से वेतन को तरसे सफाईकर्मी, बच्चों की पढ़ाई पर संकट
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजनांदगांव में टाइप-1 डायबिटीज रोगी सहायता समूह की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित
    छत्तीसगढ़

    राजनांदगांव में टाइप-1 डायबिटीज रोगी सहायता समूह की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के लिए पहली बार राज्य स्तरीय रोगी सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन, उचित देखभाल और परिवारों के लिए मार्गदर्शन पर जोर दिया गया।

    कलेक्टर यादव ने बच्चों और परिवारों से कहा कि टाइप-1 डायबिटीज चुनौतीपूर्ण बीमारी है, लेकिन सही उपचार और परिवार तथा समाज के सहयोग से बच्चों का जीवन सामान्य रूप से चल सकता है। उन्होंने बच्चों को अपने पढ़ाई और जीवन में सावधानी बरतने की सलाह दी।

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि बाल मधुमेह से पीड़ित बच्चे सही उपचार और देखभाल से सामान्य जीवन जी सकते हैं। उन्होंने बच्चों की देखभाल और काउंसलिंग पर जोर दिया।

    बैठक में विशेषज्ञों ने टाइप-1 डायबिटीज के कारण, लक्षण, इंसुलिन प्रबंधन, खानपान, स्कूल में देखभाल और दैनिक जीवन में आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बच्चों और उनके परिवारों ने अपने अनुभव, चुनौतियां और सफलताएं साझा की, जिससे अन्य परिवारों में आत्मविश्वास बढ़ा और सीखने का अवसर मिला।

    कार्यक्रम में संवाद आधारित चर्चा और प्रेरक सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे बच्चों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली। उपस्थित परिवारों ने बैठक को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में इसे नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

    इस बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, सभापति अनिता मंडावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, राज्य एनसीडी नोडल डॉ. अभिजीत बैनर्जी, सिविल सर्जन डॉ. यूएस चन्द्रवंशी, यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    राजनांदगांव जिले में यह पहल बाल मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने, गलत धारणाओं को दूर करने और परिवारों के बीच मजबूत सपोर्ट नेटवर्क तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। बैठक में कुल 21 मरीज और उनके परिवारजन शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    शंकरपुर चाकूबाजी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    June 23, 2026

    कोतवाली पुलिस की संवेदनशील पहल, सरगुजा से भटके युवक को परिजनों से मिलाया

    June 23, 2026

    शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

    June 23, 2026

    प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी ने दिए ईमानदारी और डिजिटल पुलिसिंग के गुर

    June 23, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी ने उत्साहपूर्वक मनाया ओलंपिक दिवस, प्रदर्शन मैच में खेलो इंडिया सेंटर जीता

    June 23, 2026

    शपथ ग्रहण के साथ घुमका से गूंजा परिवर्तन का संदेश, दीपक बैज और भूपेश बघेल रहे मौजूद

    June 23, 2026
    Top Posts

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 202631 Views

    राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से किया संवाद, संघर्ष और संगठन मजबूती पर दिया जोर

    June 20, 202624 Views

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 20269 Views

    नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विशु अजमानी, जन्मदिन की दी बधाई

    June 20, 20265 Views

    बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

    June 22, 20264 Views

    अघोर आश्रम के अनुयायियों ने मोतीपुर मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छता अभियान

    June 21, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.