
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने शुक्रवार को रक्षित केंद्र में आयोजित वार्षिक निरीक्षण परेड में शामिल होकर पुलिस जवानों को सलामी दी। इस दौरान जिले के रक्षित केंद्र, थाना, चौकी, डॉग स्कॉर्ट और यातायात शाखा के 80 अधिकारी-कर्मचारी परेड में शामिल हुए। एसपी ने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और परेड कौशल का गहन निरीक्षण किया। डॉग स्कॉड और वाहन शाखा का भी किया निरीक्षण एसपी गर्ग ने परेड के बाद डॉग स्कॉड टीम, एमटी शाखा के वाहन, लाइन ऑफिस स्टोर, शस्त्रागार और वस्त्रागार शाखा का भी निरीक्षण किया। शाखाओं में रखे गए रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्होंने…
राजनांदगांव। वर्षों से किराए के घर में रह रहे परिवारों का अपने खुद के घर का सपना अब साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल ‘मोर मकान मोर आस’ के तहत नगर निगम द्वारा पात्र हितग्राहियों को लागत मूल्य पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार 18 सितंबर 2025 को नगर निगम सभागृह में 26 पात्र हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आवास का आवंटन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद सदस्यगण श्री राजेश जैन रानू,…
राजनांदगांव। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 में शहर की सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं। इसी क्रम में संत निरंकारी मंडल के सदस्य शुक्रवार को स्वेच्छा से आगे आए और नगर निगम के अधिकारियों के साथ त्रिवेणी परिसर व झुलेलाल घाट क्षेत्र में श्रमदान कर सफाई अभियान में योगदान दिया। अभियान के दौरान मंडल के संयोजक श्री रूपलाल राजवानी, सेवादल संचालक श्री बलीराम साहू सहित अन्य सदस्यों ने नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी श्री शैकी बग्गा, राजस्व प्रभारी श्री राजा माखीजा, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा,…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था पर महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले के कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों विभिन्न त्यौहार एवं नवरात्र आने वाले हैं। जिसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित और गरिमामय वातावरण उपलब्ध कराने पॉश एक्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिबंध और निवारण सुनिश्चित…
राजनांदगांव। हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने आगामी नवरात्र के पर्व और नवरात्र के अवसर पर संस्कारधानी नगरी में होने वाले गरबा पंडालो के सभी आयोजनकर्ताओं से गरबा की मर्यादा को ध्यान में रखने और किसी भी आयोजन में देवी-देवताओं के प्रतीकात्मक स्वरूप वाली थीम का प्रदर्शन न करने, छोटे और अंग प्रदर्शन वाली युवतियों को पंडाल के भीतर प्रवेश न देने और फूहड़ बॉलीवुड गीतों को न बजाने की अपील की है। गरबा उत्सव से जुड़ी तमाम गतिविधियों पर इस बार भी हिन्दू युवा मंच की पैनी नजर रहेगी। मंच ने सख्त लहजों में हिदायत दी है कि, ऐसे…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के राजनांदगांव आगमन पर संस्कारधानी के गौरव स्थल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, राष्ट्रीय सचिव एस ए संपत कुमार के साथ पहुंचकर गौरव स्थल में शहीदों की मूर्ति,प्रतीकात्मक मशाल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी को माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर आयोजनकर्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, के अगुवाई में विधायक बालोद संगीता सिन्हा,पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पूर्व निगम अध्यक्ष रमेश डाकलिया, पी सी सी…
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को चाकू लहराते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी राहगीरों को डरा धमका रहा था, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। समय पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के दिशा-निर्देशन में की गई। दिनांक 18 सितंबर…
डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बुधवार को बधियाटोला क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक को 17 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी शराब को स्कूटी की डिक्की में भरकर डोंगरगढ़ की ओर ला रहा था, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के निर्देशन में, थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा…
डोंगरगढ़। शहर में लगातार बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए डोंगरगढ़ पुलिस सख्त हो गई है। बुधवार रात पुलिस ने एक बुलेट चालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ₹5000 का जुर्माना वसूला। आरोपी ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल का साइलेंसर मॉडिफाई कर शहर में तेज आवाज के साथ गाड़ी दौड़ा रहा था, जिससे स्थानीय नागरिकों को खासी परेशानी हो रही थी। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश पर, दिनांक 17 सितंबर को रात्रि में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में एमसीपी…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रहा। जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की खुबसूरत झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा…