
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले से बिना अनुमति के प्रवास करने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ मंडी सचिव प्रवर श्रेणी डोंगरगांव श्री गोपाल राम सुनहरे को छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम, 1969 (एस्मा) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, जिले में धान के अवैध भंडारण और परिवहन के संबंध में आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में वरिष्ठ मंडी सचिव अनुपस्थित रहे और बिना सक्षम अनुमति के जिले से बाहर प्रवास पर थे। इस कारण उन्हें नोटिस जारी किया गया। कारण बताओ नोटिस में कहा गया…
राजनांदगांव। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में सम्मलित हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वाईसन हॉर्न मुकुट पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र भानपुरी में धान खरीदी का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कांटा बाट मशीन में धान का बारदाना रखकर पूजा-अर्चना की और किसानों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने किसानों से सीधे संवाद किया और खेती-किसानी व धान विक्रय के संबंध में उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पूरे प्रदेश में धान खरीदी अब नियमित रूप से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। डॉ. सिंह ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य…
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 15 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान के तहत देवकट्टा में नवीन सेवा सहकारी समिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अन्नदाता किसानों का पारंपरिक सम्मान कर खरीदी कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री जैन कुमार मेश्राम, मंडल अध्यक्ष अनिल सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपकार साहू, रेखराज वर्मा, देवकट्टा सरपंच अनिल वर्मा, रामशंकर कंवर, बुधराम साहू, रेवा वर्मा, तहसीलदार योगेंद्र शर्मा सहित सहकारी समिति के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने किसानों को धान खरीदी प्रक्रिया…
राजनांदगांव। निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण (एसआईआर) के चल रहे कार्यक्रम के तहत भाजपा पार्षद द्वारा अपने आफिस में फार्म दिलवाया जा रहा है बीएलओ सहायिका द्वारा पार्षद आफिस में जाकर फार्म बोला जा रहा है। जिसको लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आपत्ति जताते हुए जिला निर्वाचन व राज्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जानकारी दी है कि भाजपा पार्षद द्वारा विशेष वर्ग के लोगों को बुलाकर निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण के कार्य किया जा रहा है जो कि संदिग्ध के दायरे में आता है। जानकारी देते हुए शहर…
राजनांदगांव। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पालकों की विशेष मांग पर जिले की प्रतिष्ठित शाला जेएलएम गायत्री विद्यापीठ में विज्ञान, क्राफ्ट एवं बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक की नई-नई अवधारणाओं से परिचित कराना तथा उन्हें भविष्य की वैज्ञानिक प्रगतियों के प्रति जागरूक बनाना था। मेले का शुभारंभ सबेरा संकेत के संपादक सुशील कोठारी के करकमलों से हुआ। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों, मॉडलों और तकनीकी प्रक्रियाओं का अनुभव किया। विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों को…
राजनांदगांव। शहर की जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के सदर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष रईस अहमद शकील के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कमेटी ने ज्ञापन में 10 नवंबर की शाम दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले के पास कार विस्फोट की आतंकी घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। मांगपत्र सौंपने वालों में कमेटी के अध्यक्ष शकील के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक लोग शामिल हुए। जामा मस्जिद कमेटी के सदर हाजी रईस अहमद शकील ने कहा कि आतंकी अपनी कायराना हरकत से भारत की सामाजिक समरता…
राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ सप्ताहभर मनाया गया। 08 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक आयोजित इस विशेष समारोह में पोस्टर मेकिंग, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस 14 नवंबर को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गुरप्रीत कौर ने सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात राजकीय गीत का सामूहिक गायन किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे,…
राजनांदगांव। बिहार विधानसभा चुनाव में एन डी ए गठबंधन को 206 सीटों में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित होकर भाजपा के स्थानीय नेतागण मानव मंदिर चौक पहुंचकर जीत की खुशियां मनाई और पटाखे फोडे तथा मिठाइयां बांटी ।भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडे, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, मंडल, भरत वर्मा, सौरभ कोठारी, डिकेश साहू, रूपचंद भीमनानी,अध्यक्ष गोलु गुप्ता,सुमित भाटिया,रघुवीर वाधवा, रवि सिन्हा, मूलचंद भंसाली,राजेंद्र जैन बंटू,हकीम खान, कृष्णा साहू, राधेश्याम गुप्ता,मनोज जैन, शिव वर्मा, रोहित चंद्राकर, अंजू त्रिपाठी, शालू वर्मा, मनोज निर्वाणी,बलवंत साहू, नेहा शर्मा, छाया तिवारी, अरुण…
राजनांदगांव। सोमनी क्षेत्र में लगातार गैस सिलेंडर की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 09 गैस सिलेंडर, 01 मोटरसाइकिल और नकदी ₹700 जब्त किया है। मामले की जानकारी प्रार्थी निखिल बंजारे (25) निवासी सोमनी ने थाना सोमनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 09 नवंबर 2025 को दोपहर 2:15 बजे से 2:20 बजे के बीच उसके घर के रसोई कमरे में रखे गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए। जांच में पता चला कि सोमनी और आसपास के गांवों से कुल 8 गैस सिलेंडर चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹20,000 है। इस…