Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    April 29, 2026

    उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ

    April 29, 2026

    डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ
    • डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर
    • लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह
    • निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
    • “सही दवा-शुद्ध आहार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान शुरू
    • सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए संजीवनी बनी ‘पीएम-राहत’ योजना, मिल रहा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » एग्जाम फॉर्म की गड़बड़ी पर एबीवीपी का हस्तक्षेप, छात्रों के भविष्य की लड़ाई तेज
    छत्तीसगढ़

    एग्जाम फॉर्म की गड़बड़ी पर एबीवीपी का हस्तक्षेप, छात्रों के भविष्य की लड़ाई तेज

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विश्वविद्यालय की ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया में आई गंभीर तकनीकी बाधाओं के चलते शासकीय शिवनाथ साइंस महाविद्यालय एवं कमला देवी राठी कन्या महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थी इस वर्ष परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं। मध्य सेमेस्टर में महाविद्यालय बदलने वाले इन विद्यार्थियों के नाम अभी भी विश्वविद्यालय पोर्टल पर उनके पुराने महाविद्यालय के साथ दर्ज हैं, जिसके चलते नया महाविद्यालय उन्हें परीक्षा फॉर्म भराने में सक्षम नहीं हो पा रहा है। स्थिति छात्रों के शैक्षणिक भविष्य पर सीधा असर डाल रही है।
    समस्या को गंभीर मानते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को कुलपति, उच्च शिक्षा अधिकारी एवं उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने विश्वविद्यालय की तकनीकी व प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।
    परिषद ने ज्ञापन में स्पष्ट कहा है कि विश्वविद्यालय पोर्टल पर महाविद्यालय परिवर्तन (मिग्रेसन/ट्रांसफर) को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के कॉलेज नाम का अद्यतन तत्काल किया जाए। साथ ही मांग की गई कि त्रुटि दूर होने तक प्रभावित विद्यार्थियों को अस्थायी रूप से परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न हो।
    एबीवीपी ने अतिरिक्त सुझाव देते हुए विश्वविद्यालय में विशेष तकनीकी सेल की स्थापना, पोर्टल पर रीयल-टाइम डेटा अपडेट, पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा प्रत्येक महाविद्यालय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
    नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा, परीक्षा के दौर में विद्यार्थियों को तकनीकी परेशानियों से गुजरना पड़े, यह अत्यंत चिंताजनक है। छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है। यदि समय पर समाधान नहीं हुआ, तो परिषद आंदोलन के लिए भी तैयार है।
    नगर सहमंत्री भूपेंद्र पाल ने कहा, तकनीकी त्रुटि होने के बावजूद इसका असर विद्यार्थियों के पूरे वर्ष पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय को तत्काल दुरुस्ती करनी चाहिए।
    ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर एसएफडी प्रमुख कुलदीप पाल, नगर कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोक, विकास, राहुल, रोहन सहित दोनों महाविद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने समस्या को गंभीर बताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
    अंत में एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया है कि वह विद्यार्थियों के हित में त्वरित, प्रभावी और स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    April 29, 2026

    उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ

    April 29, 2026

    डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    April 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर

    April 29, 2026

    लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह

    April 29, 2026

    निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

    April 29, 2026
    Top Posts

    निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा

    April 23, 202610 Views

    कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन

    April 24, 20267 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20264 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.