Close Menu
    What's Hot

    जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

    July 29, 2026

    राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

    July 29, 2026

    जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
    • राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
    • जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान
    • कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राचार्यों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित
    • बुलडोजर चलाकर शासकीय घास भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
    • कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    • अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: 20.59 लाख का 41 किलो गांजा और पिकअप जब्त
    • उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की विशेष निगरानी, 1698 महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » नन्हें कदमों की बड़ी उड़ान, बाल प्रतिभाओं ने दिखाई शानदार खेल क्षमता
    खेल

    नन्हें कदमों की बड़ी उड़ान, बाल प्रतिभाओं ने दिखाई शानदार खेल क्षमता

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    छुरिया। ग्रामीण अंचल की मिट्टी में खेल का जोश और नन्हें कदमों की चमक से भंडारपुर दो दिनों तक उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। दो दिवसीय संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी, जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद और ग्राम के सरपंच श्रीमती सीमा चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हें खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों की आँखों में चमक, चेहरे पर मासूम मुस्कान और सपनों की फुहार ने सभी का मन जीत लिया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, रस्साकस सहित अन्य खेलों में बाल प्रतिभाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
    मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा, इन बच्चों की प्रतिभा और मेहनत भविष्य में बड़ी उड़ान का आधार बनेगी। गाँव की यही नई पीढ़ी कल के मजबूत समाज और उज्ज्वल भारत का स्वरूप गढ़ेगी। भंडारपुर ने इस आयोजन में बच्चों की देखभाल, भोजन और व्यवस्थाओं को आत्मीयता, अनुशासन और समर्पण के साथ संभाला, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।
    उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक और शिक्षकाएं बच्चों के सपनों को दिशा देते हैं और उनकी मेहनत इस आयोजन की असली पूँजी है। संकुल क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण से लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, पूर्व सरपंच, उपसरपंच और शाला प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता ने बच्चों को केवल खेल का मंच ही नहीं दिया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण भी विकसित किए।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

    July 29, 2026

    राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

    July 29, 2026

    जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान

    July 29, 2026

    कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राचार्यों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित

    July 28, 2026

    बुलडोजर चलाकर शासकीय घास भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

    July 28, 2026

    कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

    July 28, 2026
    Top Posts

    जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

    July 29, 202612 Views

    साहू सदन में भव्य शपथ ग्रहण, प्रतिभाओं का सम्मान और रक्तदान शिविर आयोजित

    July 25, 20269 Views

    युगांतर पब्लिक स्कूल ने फिर दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में अंडर-19 टीम बनी चैंपियन

    July 28, 20268 Views

    सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में डीपीएस राजनांदगांव का दबदबा, तीन आयु वर्ग में जीते स्वर्ण पदक

    July 27, 20268 Views

    जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान

    July 29, 20266 Views

    युवाओं पर लाठीचार्ज तानाशाही की पराकाष्ठा, सत्ता के अहंकार में चूर है सरकार : अब्दुल कलाम खान

    July 23, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.