राजनांदगांव। डॉलर के मुकाबले रुपए की लगातार गिरावट, मुद्रास्फीति और अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू ने कहा है कि गलत आर्थिक नीतियों और वित्तीय कुप्रबंध के कारण ही रुपया तेजी से कमजोर हो रहा है, यह सरकार हर मोर्चे पर असफल हो चुकी है, अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया लगातार टूट रहा है, चालू वर्ष 2025 में ही 5.26 प्रतिशत की गिरावट आ चुका है। 1 जनवरी को 85.70 था, अब 90 के आसपास है। अवमूल्यन के मामले में एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा में शामिल हो गया है, लेकिन असहाय सरकार ठोस उपाय के बजाय कुतर्क कर रही है। जनवरी 2014 में एक डॉलर 65 रुपए का था, जो अब 90 पहुंच गया है, अर्थात मोदी राज के 11 साल में डॉलर के मुकाबले रुपया 45 प्रतिशत टूट चुका है। आर्थिक नाकामी का डंका बज रहा है। विदेशी निवेशकों का भरोसा कम हो रहा है, व्यापार घाटा लगातार बढ़ रहा है। तेल, कच्चा माल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मशीनरी के आयात में अधिक कीमत चुकाना पड़ रहा है। मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन, व्यापार असंतुलन अर्थात निर्यात में कमी, आयात पर अधिक निर्भरता और अस्थिर पूंजी प्रवाह रूपये के कारण ही रुपया तेजी से कमजोर हो रहा है।
श्री पिंटू ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था संभालने के मामले में भाजपा की सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। घरेलू बचत ऐतिहासिक तौर पर न्यूनतम स्तर पर आ चुकी है, देश पर कुल कर्ज का भार 2014 की तुलना में तीन गुना बढ़ चुका है, चंद पूंजीपति मित्रों की आय तेजी से बढ़ रही है, देश के संसाधन केवल उन्हीं पर लुटाया जा रहा है। 80 करोड़ आम जनता को गरीबी रेखा से नीचे लाकर 5 किलो राशन की लाइन में खड़ा कर दिया गया है। असमानता बढ़ रहा है, पूंजीपतियों के एनपीए बढ़ रहे, उनके कर्ज माफ कर रही है सरकार पिछले 5 वर्षों में ही अमीरों के 6 लाख 15 हजार करोड़ माफ किए गए, जनता बेरोजगारी और महंगाई से मर रही है, लेकिन यह सरकार कॉर्पोरेट परस्त नीतियों से बाहर ही नहीं आ पा रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता पिंटू ने कहा है कि मुद्रा स्फीति को नियंत्रित करने में यह सरकार नाकाम हो चुकी है। मोदी सरकार में वित्तीय अस्थिरता तेजी से बढ़ी है, जिसका कोई ठोस समाधान सरकार के पास नहीं है।

ताज़ा ख़बर :
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
- हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध
- नगर निगम की विशेष सम्मेलन में 3 प्रस्ताव पारित, 2 सर्वसम्मति एवं 1 बहुमत से
- सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारियों की समीक्षा
- राजनांदगांव में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, दवा-खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान
- ग्राम रेंगाकठेरा में अवैध ईट भट्ठा पर प्रशासन की कार्रवाई, 1 लाख 5 हजार ईंटें जप्त
- खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 हाईवा जप्त, अवैध खनिज परिवहन रोका
- ग्राम शिकारीटोला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा तोड़ा, बुलडोजर से ध्वस्त किए घर
