Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। घटना डोंगरगांव के अरसीटोला की है, जहां ग्राम समिति और उनके चार पदाधिकारियों के द्वारा एक दंपत्ति को समाज से बहिष्कृत कर उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं उनकी झूठी शिकायत से दंपत्ति को नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा है। पीड़ित दंपत्ति पर बीस हजार रूपये दण्ड भरने का भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है। दण्ड की राशि न भरने पर और भी सख्ती दिखाने की धमकियां दी जा रही है। ग्राम समिति की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित दंपत्ति ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से कर न्याय की…

Read More

राजनांदगांव। हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने जनदर्शन में स्कूली छात्र-छात्राओं के दुपहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। स्कूली छात्र-छात्राओं को दुपहिया वाहन चलाते देखे जाने पर, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन को पहले समझाईश देने और प्रतिबंध का उल्लंघन होने की स्थिति में अभिभावकों और स्कूल प्रशासन पर भी कार्यवाही करने की मांग की है। उक्तशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश लोहमार और शहर अध्यक्ष राजा ताम्रकार ने संयुक्त रूप से बताया कि, स्कूली छात्र-छात्राओं को दुपहिया वाहन चलाते देखना, उन्हें घर से…

Read More

राजनांदगांव। कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के सचिव विशु अजमानी ने साय सरकार के हालिया बजट को जनअपेक्षाओं से कटा हुआ बताते हुए कहा है कि बजट भाषण में बड़े आंकड़े और घोषणाएं तो गिनाई गईं, लेकिन जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाली कोई स्पष्ट और समयबद्ध योजना नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि लगभग पौने दो घंटे के बजट भाषण में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, महंगाई और बुनियादी सुविधाओं जैसे मूल मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना का अभाव दि2खाई देता है। युवाओं, महिलाओं, किसानों और आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कोई ठोस विजन सामने नहीं आया। अजमानी ने कहा कि प्रदेश…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट को जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प पत्र बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का विवरण नहीं, बल्कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप है, जो गांव से लेकर शहर तक समान रूप से प्रगति की नई राह प्रशस्त करेगा। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग किसान, युवा, महिला, मजदूर, व्यापारी और मध्यमवर्ग की आवश्यकताओं का गंभीरता से ध्यान रखा गया है। सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है कि विकास का लाभ अंतिम…

Read More

राजनांदगांव। प्रदेश की साय सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक फड़नवीस ने जनता के साथ खुला छलावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता की बुनियादी जरूरतों से पूरी तरह कटा हुआ है और इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बेरोजगार युवाओं के लिए कोई ठोस रोडमैप नजर नहीं आता। श्री फड़नवीस ने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की अनदेखी की है। उनका कहना है कि सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। अस्पतालों में डॉक्टरों और दवाइयों की कमी…

Read More

राजनांदगांव। थाना डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने 48 घंटे में एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। पति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी और हत्या को छिपाने के लिए शातिर तरीके से साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की थी। दिनांक 22 फरवरी 2026 को थाना डोंगरगढ़ को सूचना मिली कि ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में एक अज्ञात महिला की लाश पाई गई है। महिला के सिर पर पत्थर से वार किया गया था, जिससे पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने अपराध…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के नए विधानसभा भवन में प्रस्तुत तीसरे बजट को ऐतिहासिक एवं सर्वसमावेशी बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के इस बजट मे विकसित छत्तीसगढ़ की रूपरेखा तैयार की गई है। श्री पाण्डेय ने कहा कि इस बजट में बस्तर से लेकर सरगुजा तक सरकार ने दिल खोलकर प्रावधान रखा है। किसान, युवा, महिला सभी को इस बजट का लाभ मिलेगा। प्रदेश की 3 करोड़ जनता के हितों को ध्यान में रखकर यह बजट प्रस्तुत किया गया है। छत्तीसगढ़ का यह बजट सामाजिक न्याय…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 01 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट संकल्प थीम के साथ प्रस्तुत किया। इस बजट को पर्यटन मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा ने विकसित भारत का रोडमैप बताते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप यह बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला है। श्री शर्मा ने विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र पर दिए गए फोकस को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ भ्रमण योजना, शक्तिपीठ सर्किट, राजिम में कास्य…

Read More

राजनांदगांव। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा 2026.27 के लिए प्रस्तुत बजट को राजनांदगांव के विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल ने प्रदेश के उन्नन्त छत्तीसगढ़ की नींव का दर्पण बताया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार का एक दूरदर्शी और जनहितैषी बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह विकासोन्मुख है और इसमें बुनियादी ढांचे, ग्रामीण विकास तथा रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने शहर एवं गांवों में सड़कों के विकास के लिए…

Read More

राजनांदगांव। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने आज छत्तीसगढ़ का वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सहकारिता क्षेत्र, कृषक सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने वाला दूरदर्शी दस्तावेज है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत बजट किसानों एवं ग्रामीण अंचलों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। सचिन सिंह बघेल ने कहा कि कृषि, सिंचाई, ग्रामीण अधोसंरचना और सहकारी संस्थाओं के सशक्तिकरण हेतु किए गए प्रावधान से राज्य की प्राथमिक कृषि साख समितियों तथा जिला सहकारी…

Read More