Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » साय सरकार का बजट जनता के साथ छलावा : अशोक फड़नवीस
    राजनांदगांव

    साय सरकार का बजट जनता के साथ छलावा : अशोक फड़नवीस

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रदेश की साय सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक फड़नवीस ने जनता के साथ खुला छलावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता की बुनियादी जरूरतों से पूरी तरह कटा हुआ है और इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बेरोजगार युवाओं के लिए कोई ठोस रोडमैप नजर नहीं आता।
    श्री फड़नवीस ने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की अनदेखी की है।
    उनका कहना है कि सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया।
    अस्पतालों में डॉक्टरों और दवाइयों की कमी दूर करने को लेकर बजट में स्पष्ट योजना नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की जनता बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद कर रही थी, तब सरकार ने आंकड़ों का पुलिंदा पेश कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है, लेकिन बजट में रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस कार्ययोजना नहीं दिखाई देती। सरकार ने रोजगार के नाम पर केवल घोषणाएं की हैं ज़मीनी स्तर पर युवाओं को राहत देने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। श्री फड़नवीस ने बजट में शराब नीति को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब दुकानों से भारी राजस्व वसूला जा रहा है। एक शराब दुकान से ही 20 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हो जाती है। वहीं नशा मुक्ति अभियान के लिए मात्र 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने इसे ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए कहा कि सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए शराब बिक्री पर निर्भर है, लेकिन नशा मुक्ति के प्रति गंभीर नहीं है। श्री फड़नवीस ने कहा कि महंगाई से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाय सरकार ने प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान दिया है। उनके अनुसार किसान, मजदूर और महिलाओं के लिए ठोस आर्थिक राहत नहीं है। मध्यम वर्ग को टैक्स और महंगाई से कोई बड़ी राहत नहीं मिली। योजनाएं कागजों तक सीमित हैं जमीनी असर दिखाई नहीं देता। अंत में अशोक फड़नवीस ने कहा कि यह बजट विकास का रोडमैप नहीं बल्कि निराशा का दस्तावेज है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता की उम्मीदों को तोड़ा है और आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष को और तेज करेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.