Close Menu
    What's Hot

    होली पर्व पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 46 चालकों पर कार्यवाही

    February 25, 2026

    कलेक्टर ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    February 25, 2026

    हत्या के प्रयास के आरोपी को ट्रेन से फरार होते हुए गोंदिया में दबोचा, पुलिस की तेज कार्रवाई

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • होली पर्व पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 46 चालकों पर कार्यवाही
    • कलेक्टर ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • हत्या के प्रयास के आरोपी को ट्रेन से फरार होते हुए गोंदिया में दबोचा, पुलिस की तेज कार्रवाई
    • होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के लिए राजनांदगांव पुलिस का विशेष कांबिंग गश्त अभियान
    • छत्तीसगढ़ में RTE विवाद : शिक्षा मंत्री के बयान पर सवाल, विशेषाधिकार हनन की मांग
    • बजट में आम जनता, किसान, मजदूर और युवाओं के लिए कोई ठोस नीति नहीं : भुनेश्वर बघेल
    • युवाओं के भविष्य पर ब्रेक, बजट की चमक सिर्फ आंकड़ों में : हर्षिल
    • ग्राम समिति का तुगलकी फरमान : पीड़ित दंपत्ति का हुक्का पानी बंद, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से शिकायत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » स्कूली बच्चों के दुपहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग
    राजनांदगांव

    स्कूली बच्चों के दुपहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने जनदर्शन में स्कूली छात्र-छात्राओं के दुपहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। स्कूली छात्र-छात्राओं को दुपहिया वाहन चलाते देखे जाने पर, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन को पहले समझाईश देने और प्रतिबंध का उल्लंघन होने की स्थिति में अभिभावकों और स्कूल प्रशासन पर भी कार्यवाही करने की मांग की है।
    उक्तशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश लोहमार और शहर अध्यक्ष राजा ताम्रकार ने संयुक्त रूप से बताया कि, स्कूली छात्र-छात्राओं को दुपहिया वाहन चलाते देखना, उन्हें घर से स्कूल तक और स्कूल से वापस घर जाते देखना यह बात आम हो गई है और इसकी स्थाई रोकथाम के लिए जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन की तरफ से अब तक कोई प्रयास भी नहीं किए गए हैं।
    आगे उन्होंने कहा किए सामान्यतः स्कूलों में बारहवीं तक की कक्षाएं लगती है और प्रायः बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं की उम्र सोलह सत्रह वर्ष तक की होती है। इन स्कूली बच्चों के पास दुपहिया वाहन चलाने का कोई लाइसेंस भी नहीं होता, बावजूद वाहन चलाने पर कोई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी नहीं की जाती है।
    हिन्दू युवा मंच ने प्रशासन से सवाल किया है कि, जब लाइसेंस के अभाव में आम नागरिकों पर चलानी कार्यवाही होती है, तब इन छात्र-छात्राओं को भला किस महान कार्य के लिए छूट दी जाती है। ये स्कूली छात्र-छात्राएं, विशेषकर लड़के तेज रफ्तार से और लापरवाहीपूर्वक दुपहिया वाहन चलाते है, अपने सिर पर हेलमेट भी नहीं लगाते, बच्चे देश का भविष्य होते हैं, ऐसे में यदि तेज रफ्तार से और लापरवाहीपूर्वक दुपहिया वाहन चलाते समय कोई सड़क दुर्घटना हो जाती है तो इसकी नैतिक जिम्मेदारी भला कौन लेगा। वैसे इसे अनहोनी न कहकर, जानबूझकर जोखिम मोल लेना और बिन बुलाई दुर्घटना को न्यौता देना कहना ज्यादा सही होगा। ऐसा भी नहीं है कि, उक्त विषय की जानकारी जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन को न हो, यदा कदा इन्होंने भी स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म में वाहन चलाते स्वाभाविक तौर पर देखा होगा। बावजूद उन पर किसी भी प्रकार की चलानी कार्यवाही न करना प्रशासन की मौन सहमति ही कही जाएगी। आँखें मूंदने की बजाय बच्चों के पालकों और स्कूल प्रशासन को इसके लिए सख्त हिदायत दी जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की दुर्घटना के लिए अभिभावकों और स्कूल प्रशासन पर भी चलानी और दंडात्मक दोनों ही कार्यवाहियां की जानी चाहिए। साथ ही लापरवाहीपूर्वक और तेज रफ्तार से स्कूली छात्र-छात्राओं के दुपहिया वाहन की ठोकर से किसी मासूम या बेगुनाह के घायल होने की स्थिति में दुर्घटना का जिम्मेदार उनके अभिभावकों और स्कूल प्रशासन को मानकर, बड़े जुर्माने और कड़े दण्ड से दंडित कर साथ ही मुआवजे की भरपाई कराकर, पीड़ित को राहत दिलाई जानी चाहिए। इसका सकारात्मक प्रभाव यह पड़ेगा किए कानूनी कसावट बनी रहेगी और अभिभावक, बालिग होने के बाद ही अपने बच्चों को वाहन चलाने देंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    होली पर्व पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 46 चालकों पर कार्यवाही

    February 25, 2026

    कलेक्टर ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    February 25, 2026

    हत्या के प्रयास के आरोपी को ट्रेन से फरार होते हुए गोंदिया में दबोचा, पुलिस की तेज कार्रवाई

    February 25, 2026

    होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के लिए राजनांदगांव पुलिस का विशेष कांबिंग गश्त अभियान

    February 25, 2026

    बजट में आम जनता, किसान, मजदूर और युवाओं के लिए कोई ठोस नीति नहीं : भुनेश्वर बघेल

    February 25, 2026

    युवाओं के भविष्य पर ब्रेक, बजट की चमक सिर्फ आंकड़ों में : हर्षिल

    February 25, 2026
    Top Posts

    रमजान के पवित्र महीने का आगाज : रईस अहमद शकील

    February 18, 202622 Views

    होली से पहले अन्नदाताओं को ऐतिहासिक सौगात : शीला टाकेश सिन्हा

    February 20, 202611 Views

    आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति दिवस पर जैन मंदिर में आचार्य छत्तीसी विधान, वृद्धाश्रम में फल वितरण

    February 18, 20268 Views

    ग्रामीण क्षेत्र में गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस चौकी सुरगी की बड़ी कार्रवाई

    February 21, 20266 Views

    पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में गतिविधि बैगलेस डे के अंतर्गत प्राकृतिक गुलाल निर्माण का आयोजन

    February 23, 20264 Views

    प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को भी मिले सरकारी वेतन : क्रिस्टोफर पॉल

    February 21, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.