Close Menu
    What's Hot

    लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो से जुड़े 3 और आरोपी गिरफ्तार

    April 11, 2026

    निर्माणाधीन साइट से लोहे की छड़ चोरी, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

    April 11, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो से जुड़े 3 और आरोपी गिरफ्तार
    • निर्माणाधीन साइट से लोहे की छड़ चोरी, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
    • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल
    • किसानों को पीएम आशा योजना के तहत अधिक से अधिक करें लाभान्वित : कलेक्टर
    • बच्चों का सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर
    • कलेक्टर ने सिंघोला में महिला समूह द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों का किया अवलोकन
    • केवायसी के नाम पर महिलाओं को परेशान न करे सरकार : आसिफ अली
    • घुमका चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर आम आदमी पार्टी राजनांदगांव में बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » बच्चों का सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर
    राजनांदगांव

    बच्चों का सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारी एवं शिक्षक समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में शीघ्र ही निःशुल्क कोचिंग सेंटर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध शासकीय भवनों एवं हॉल का उपयोग कर शीघ्र निःशुल्क कोचिंग की शुरूआत सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यक फर्नीचर, ब्लैकबोर्ड, पुस्तके एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था करने तथा योग्य शिक्षकों की सेवाएं निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कार्यरत अनुभवी शिक्षकों को जोड़ते हुए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई संचालित की जाए।
    कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के लिए समर कैंप आयोजित किए जाएं। समर कैंप में पढ़ाई के साथ-साथ योग, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों को शामिल करने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, चैट जीपीटी एआई का उपयोग, बैंकिंग प्रक्रिया, पुलिस स्टेशन, अस्पताल, पोस्ट ऑफिस एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की जानकारी देने हेतु शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाए, ताकि उनका व्यावहारिक ज्ञान बढ़ सके। उन्होंने विद्यालयों से जुड़े पूर्व विद्यार्थियों को भी जोड़ने कहा। जो लोग विद्यालय में पढ़कर जीवन में सफल होकर आगे बढ़े हैं, उन्हें अपने विद्यालय के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए शिक्षा क्षेत्र में नवाचार एवं गुणवत्ता सुधार के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं प्राचार्यों की पहचान कर उन्हें नियमित रूप से प्रोत्साहित करें। प्रत्येक माह बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की व्यवस्था करें, जिससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिले। उन्होंने विद्यालयों के परिणाम सुधार के लिए सतत मॉनिटरिंग, डेटा विश्लेषण एवं समीक्षा बैठके आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय स्तर पर छोटे-छोटे समूह बनाकर चर्चा एवं फीडबैक की व्यवस्था करें, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो से जुड़े 3 और आरोपी गिरफ्तार

    April 11, 2026

    निर्माणाधीन साइट से लोहे की छड़ चोरी, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

    April 11, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

    April 11, 2026

    किसानों को पीएम आशा योजना के तहत अधिक से अधिक करें लाभान्वित : कलेक्टर

    April 11, 2026

    कलेक्टर ने सिंघोला में महिला समूह द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों का किया अवलोकन

    April 11, 2026

    केवायसी के नाम पर महिलाओं को परेशान न करे सरकार : आसिफ अली

    April 11, 2026
    Top Posts

    आर्थिक मदद के नाम पर संगठित ठगी का पर्दाफाश, लाखों की धोखाधड़ी का मामला उजागर

    April 3, 202611 Views

    कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु नवोदय विद्यालय में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

    April 3, 202611 Views

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गांवों में जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    April 7, 20268 Views

    अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल आलम ने मंत्रालय में स्वास्थ्य व प्रशासनिक समस्याओं पर रखी आपत्ति

    March 26, 20268 Views

    बरेली में चमकी राजनांदगांव की कनक जोगी, राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक

    April 7, 20264 Views

    कमला कॉलेज में धूमधाम से संपन्न हुई पोस्टर प्रतियोगिता

    September 12, 20254 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.