राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी (भाई राजा) ने राजनांदगांव जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आगामी बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह बैठक विशेष रूप से घुमका में आगामी चुनावों और सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं सहित राजनांदगांव लोकसभा एवं विधानसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
पार्टी के अनुसार, बैठक रविवार, 12 अप्रैल 2026, को सुबह 11 बजे संजीवनी हॉस्पिटल के सामने चिखली थाना के पीछे, मां परमेश्वरी भवनए दीनदयाल उपाध्याय नगर, वार्ड नंबर-6, चिखली राजनांदगांव में आयोजित होगी।
राजेंद्र सोनी ने कहा कि बैठक में घुमका क्षेत्र में चुनाव की रणनीति, सदस्यता अभियान को तेज करने और जिले स्तर पर आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने जिले स्तरीय पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थिति की अपील की है।
साथ ही, उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं जो किसी कारणवश बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अनुपस्थिति के कारण की जानकारी अवश्य दें।
राजेंद्र सोनी ने कहा, आपकी सक्रिय उपस्थिति और भागीदारी से ही पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। आइए, मिलकर राजनांदगांव जिले में आम आदमी पार्टी को और मजबूत बनाएं।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
