
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सुश्री सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों का प्रतिदिन निरीक्षण करने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना में किसी भी प्रकार की देरी होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमित सूर्यसभा आयोजित करने का…
राजनांदगांव। आयुष विभाग के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में आयुष विंग का संचालन जारी है। जिलेवासियों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से आयुष विंग विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां चला रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि विंग में वात, पित्त और कफ से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए आधुनिक संसाधनों के साथ पंचकर्म चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही ओपीडी सेवा के माध्यम से मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श और औषधियां भी दी जा रही हैं। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आस्था मूक-बधिर विद्यालय में प्रतिमाह नियमित…
राजनांदगांव। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं को लेकर कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोलू नायक ने आरोप लगाया कि लंबे समय से कर्मचारियों के ईपीएफ की राशि उनके खातों में जमा नहीं की जा रही है, जिसके कारण कर्मचारियों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। गोलू नायक ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते सफाई कर्मचारी संघ ने 19 जनवरी को समस्त सफाई कर्मचारियों के साथ…
राजनांदगांव। महान राष्ट्रभक्त, युवाओं के प्रेरणास्रोत और सनातन संस्कृति के प्रखर विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा श्रद्धा व सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन और दर्शन आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको के संदेश को वर्तमान समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम सिंगदई में एक सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गोपी यादव उर्फ महावीर यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 12,300 रुपये बरामद किए। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 13 जनवरी 2026 को प्रार्थी ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद काम पर चला गया था। रात्रि करीब 8 बजे जब वह घर वापस लौटा, तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। उसने…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत ₹4,300/- है, साथ ही ₹200/- की बिक्री रकम भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अति. पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में की गई। घटना का विवरण: 15 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना…
राजनांदगांव। थाना लालबाग अंतर्गत पुलिस चौकी सुकुलदेहन क्षेत्र के ग्राम धर्मापुर में आश्रम/चर्च संचालन, नाबालिग बच्चों को रखने और कथित धर्मांतरण गतिविधियों के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में आरोपी डेविड चाको के खिलाफ छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4 एवं 5 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, अभिलेख, रजिस्टर और अन्य…
राजनांदगांव। नगर निगम महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आज सुबह नवागांव, मोतीपुर और रामनगर क्षेत्रों का दौरा किया और वहां के पानी, सफाई और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद श्री मनोहर यादव, सुश्री तृप्ती पात्रे और वार्डवासियों की उपस्थिति में रामनगर में मदरसा रोड के निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया। महापौर ने सबसे पहले नवागांव क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और तालाब के ओव्हरफ्लो पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण की जरूरत महसूस की, ताकि पानी बस्ती में न भरने पाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य…
राजनांदगांव। जिले में चल रहे धान खरीदी अभियान से किसानों में खुशी और उल्लास का माहौल है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में इस अभियान को लेकर प्रशासन ने पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया है। इस अभियान के तहत अब तक जिले के 100032 पंजीकृत किसानों से 1205 करोड़ 41 लाख 87 हजार रुपये मूल्य का कुल 5077504.80 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। किसान टोकन प्रणाली के माध्यम से समय…
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी के अंतिम दौर में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर जिला प्रशासन ने कड़ी नजर रखी है। शासन द्वारा धान खरीदी के अंतिम चरण में अन्य राज्यों से धान लाकर खपाने की कोशिशें तेज हो जाती हैं, लेकिन जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर प्रशासन ने अंतर्राज्यीय सीमाओं और चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी रखने के लिए अपनी टीम को सक्रिय किया। इस अभियान के परिणामस्वरूप पाटेकोहरा बैरियर और अन्य चेकपोस्टों पर बड़ी कार्रवाई…