राजनांदगाव। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडे ने राजनांदगाव में आयोजित प्रेस कॉन्फें्रस में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। इस क्रांतिकारी कदम को उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बहुत से दल इससे पहले भी यह विधेयक लेकर आए, लेकिन कभी किसी ने एक सदन में पारित किया तो दूसरे सदन में उसे रखने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर तमाम राजनीतिक दलों ने देखा, लेकिन उनका अधिकार किसी ने नहीं दिया। देश की आधी आबादी को उनका अधिकार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिया है एवं सबके विकास में महिलाओं को भी जोड़ा है। लोकतंत्र में महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा।
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नारीत्व का जो सम्मान किया है, उसके लिए देश की सभी बहनें उन्हें साधुवाद देती हैं। उन्होंने कहा कि जब इस अधिनियम को संसद के पटल पर रखा गया तब परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं थीं, फिर भी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दृढ़ता के साथ इसे आगे बढ़ाया। वर्ष 2029 तक इस बिल को पूर्ण रूप से लागू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है और वर्तमान में इस पर आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया जारी है। आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा में संशोधन के साथ यह बिल पारित होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है और अब उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी समान भागीदारी मिलनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की, जिसका सकारात्मक परिणाम आज देश में दिखाई दे रहा है। महिलाएं अब केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति-निर्धारक भी बन रही हैं। जब सदनों में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी, तो निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव आएगा, जो भारत की राजनीति को एक नई दिशा देगा। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मोबाइल नंबर 9667173333 में मिस कॉल करने हेतु अपील की।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजू त्रिपाठी, महिला मोर्चा श्रीमती पूर्णिमा साहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर रेखा मेश्राम, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती पुष्पा गायकवाड़, महामंत्री श्रीमती मितेश्वरी वैष्णव, देवकुमारी साहू, संगीता मिश्रा, रेनू सूर्यवंशी उपस्थिति रही।

ताज़ा ख़बर :
- मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को लेकर होगा महत्वपूर्ण फैसला : शताब्दी पांडे
- महापौर ने शांति नगर और डबरी तालाब का निरीक्षण किया, सफाई और फेंसिंग के दिए निर्देश
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार-प्रसार, कालोनियों में प्रशासन की टीम ने जागरूक किया
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्यवाही : खेतों से चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
- आईपीएल क्रिकेट सट्टा रैकेट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार
- छात्र से मारपीट करने वाली शिक्षिका गिरफ्तार
- शहर में असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी, पुलिस ने चलाया विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान
- बस्तर दौरे पर पहुंचे शमसुल आलम, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
