Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य में चाईनीज मांझे के उपयोग, विक्रय, उत्पादन, भण्डारण और आपूर्ति पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नायलोन, सिंथेटिक या किसी अन्य धारदार सामग्री से बने पतले और खतरनाक धागे को आमतौर पर चाईनीज मांझा या चाईनीज धागा कहा जाता है। चाईनीज मांझे से दुर्घटनाओं का खतरा: इन धागों के कारण नागरिकों में लगातार गंभीर दुर्घटनाओं और मौतों की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने नागरिकों से अपील की है कि वे पतंग उड़ाने में चाईनीज मांझे का उपयोग न करें। सामाजिक जागरूकता की…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। आबकारी विभाग ने बेलरगोंदी चौक, थाना गैदाटोला क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.300 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब संत्री जप्त की है। आरोपी की गिरफ्तारी: आबकारी विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि विभाग ने साकिन कोरची थाना कोरची, जिला गढ़चिरोली, महाराष्ट्र निवासी यश चिमुरकर के कब्जे से 35 नग पाव देशी शराब संत्री जप्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया…

Read More

राजनांदगांव। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के बास्केटबॉल के फायनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और सीबीएसई की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ ने जीता स्वर्ण: 17 वर्ष बालक वर्ग के बास्केटबॉल के फायनल मुकाबले में मेजबान छत्तीसगढ़ ने सीबीएसईडब्लूएसओ को कड़े संघर्ष में 85-82 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सीबीएसईडब्लूएसओ ने रजत पदक पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 75-39 अंकों से हराकर कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में सीबीएसई ने जीते स्वर्ण: 17…

Read More

राजनांदगांव। मूकबधिर लड़की को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कांशी राम जांगड़े (26) और उसके सहयोगी रितेश लोधी (27) को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 13 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि कांशी जांगड़े उसे मोटर साइकिल से बोदेला के मेले में घूमने के बहाने ले गए थे। रात 7:30 बजे तक घर न लौटने पर परिजन उसे खोजने निकले, लेकिन जानकारी नहीं मिली। बाद में घर लौटकर देखा कि पीड़िता शराब के नशे में जमीन पर सोई हुई थी। पीड़िता ने अगले दिन इशारों के माध्यम से घटना का विवरण दिया। थाना डोंगरगढ़…

Read More

राजनांदगांव। फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को सोमनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 20 हजार रुपये नकद के साथ घटना में प्रयुक्त एक लैपटॉप, दो मोबाइल और एक पेन ड्राइव जब्त की गई है। मामले में न्यू लुक बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम फुलझर (राजनांदगांव) के प्रबंधक ने थाना सोमनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार कंपनी इथेनॉल उत्पादन के लिए चावल मिल मालिकों और व्यापारियों से टूटे व खराब चावल की खरीदी करती है, जो मुख्य रूप से दलालों के माध्यम से होती है। इस…

Read More

राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज 15 जनवरी 2026 को यातायात पुलिस ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित हुआ। यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने जिले के सिंघोला, कमरतरा, सुखरी, जंगलपुर और नंदई चौक पर सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जनता को बताया। इस अभियान में विशेष रूप से दुपहिया वाहन में हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) ने इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ को सौंपी है। प्रतियोगिता रायपुर और जगदलपुर में आयोजित होगी। इसके प्रचार-प्रसार के लिए मशाल गौरव यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को विशाल मशाल यात्रा राजनांदगांव पहुंची। दिग्विजय स्टेडियम परिसर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू ने हरी झंडी दिखाकर मशाल रथ को रवाना किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व…

Read More

राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव मंगलवार को उस समय आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो गई, जब नव पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य श्री के आगमन पर शहर में जैन समाज सहित अहिंसा प्रेमी नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और जयघोष से गूंज उठा। दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज अपने 24 मुनि संघ के साथ जैसे ही गुरुद्वारा चौक पहुंचे, वहां सकल जैन समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। दिगंबर जैन आदर्श महिला मंडल की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में…

Read More

राजनांदगांव। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बुधवार को वार्ड नं. 19 के पुलिस लाईन 18 एकड़ क्षेत्र में वासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, और वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा अभय पारख भी उपस्थित थे। वासियों ने महापौर से मुख्य रूप से पानी की समस्या को लेकर शिकायत की। उनका कहना था कि इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए दो टंकी बनाई गई हैं, लेकिन एक टंकी छोटी होने के कारण पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है।…

Read More

राजनांदगांव। जिले में अवैध परिवहन रोकने के लिए कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। तहसीलदार लाल बहादुर नगर अमीय श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम खुबाटोला में इमारती लकड़ी का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। लकड़ी के साथ कोई दस्तावेज नहीं होने पर इसे जप्त कर कार्रवाई हेतु वन विभाग को सुपुर्द किया गया। कलेक्टर ने कहा है कि जिले में अवैध लकड़ी परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Read More