Author: chhattisgarhmail

सुकमा। नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा सुकमा-1 ने एक सराहनीय पहल की। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत आदर्श प्रेरक पहल और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला, कोसागुडा में विद्यार्थियों को शिक्षण और ड्राइंग सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बच्चों को नोटबुक, ड्राइंग बुक, कलर पेंसिल, पेन, वाटर कलर, नवोदय प्रवेश परीक्षा गाइड और चप्पलें प्रदान की गईं। सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। इस अवसर पर प्राचार्य संजय कुमार मंडल के मार्गदर्शन में…

Read More

सुकमा। होली के पावन अवसर पर पेंटा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 के विद्यार्थियों ने देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया। बैगलेस डे के तहत बच्चों ने स्वयं हर्बल गुलाल तैयार कर सैनिकों और अधिकारियों तक पहुंचाया और उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा व साहस की कामना की। विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक पुष्पों, औषधीय तत्वों और सुरक्षित सामग्री से पर्यावरण-अनुकूल गुलाल बनाना सीखा। इन रंगों में सिर्फ सुगंध और कोमलता ही नहीं, बल्कि बच्चों के हृदय का स्नेह और राष्ट्रप्रेम भी समाहित था। हर्बल गुलाल जिलाधीश सुकमा और दोरनापाल क्षेत्र के…

Read More

राजनांदगांव। भारत सरकार की जनगणना 2026-27 के लिए मकान सूचीकरण कार्य की प्रारंभिक तैयारी के तहत नगर निगम में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को भवन नम्बरिंग कार्य के बारे में जानकारी दी गई। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में जिला मास्टर ट्रेनर श्री दीपक ठाकुर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना के दौरान मकान सूचीकरण और भवन नम्बरिंग के क्रियान्वयन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि 1 मई से 30 मई 2026 तक राज्य शासन द्वारा मकान सूचीकरण कार्य संपादित किया…

Read More

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बी.एल.सी. घटक के अनुसार अब आबादी भूमि पर काबिज परिवारों को भी आवास निर्माण का लाभ मिलेगा। नगर निगम ने इन परिवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, ताकि वे अपनी स्वयं की भूमि पर पक्का घर बना सकें। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 250,000 रुपये की राशि जीयो ट्रैंगिंग की स्वीकृति के बाद स्पर्श पद्धति से सीधे उनके आधार आधारित बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार निकाय क्षेत्र में स्थित आबादी भूमि पर काबिज परिवारों को प्रधानमंत्री…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग राजनांदगांव एवं रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव की संयुक्त कार्रवाई में रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव के प्लेट फार्म नंबर 1 पर भिलाई पावर हाऊस संतोषी पारा वार्ड नंबर 24 थाना भट्टी जिला दुर्ग निवासी कौशल से 1 नग एमसी डोवेल्स नंबर 1 व्हिस्की 750 एमएल, 2 नग मैजिक मोमेंट व्हिस्की प्रत्येक 750 एमएल, 2 नग रॉयल चैलेंजर व्हिस्की प्रत्येक 90 एमएल, 1 नग देश दारू मीठी सौंप 750…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकित शर्मा उपस्थित थे। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में दूर-दराज से लाखों की संख्या में दर्शनार्थी श्रद्धा एवं आस्था के साथ पहुंचते है। चैत्र नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्था होनी चाहिए। सभी को माँ…

Read More

राजनांदगांव। मनगटा क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 रिसॉर्ट्स पर औचक छापेमारी की। इस अभियान में 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जांच की। छापेमारी के दौरान किसी भी रिसॉर्ट में अवैध गतिविधियां संचालित नहीं पाई गईं। यह छापेमारी पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन मेंए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर के पर्यवेक्षण में की गई। छापेमारी का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखना था, ताकि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके। पुलिस को मनगटा…

Read More

राजनांदगांव। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस ने जिलेभर में सघन अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में शांति भंग करने की आशंका वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। राजनांदगांव पुलिस ने थाना बसंतपुर, लालबाग, गैंदाटोला, चौकी चिखली, चौकी सुकुलदैहन और चौकी चिचोला क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 35 व्यक्तियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135…

Read More

राजनांदगांव। होली पर्व के दौरान सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने 2 मार्च 2026 को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था। इस अभियान के तहत शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 03 ट्रक चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इन चालकों के शराब सेवन की पुष्टि होने पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया,…

Read More

राजनांदगांव। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना लालबाग क्षेत्र में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार 2 मार्च 2026 को शांति भंग की आशंका पर आठ लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। थाना लालबाग पुलिस ने धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर सभी आरोपितों को माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव में पेश करने की प्रक्रिया प्रारंभ…

Read More