राजनांदगांव। होली पर्व के दौरान सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने 2 मार्च 2026 को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था।
इस अभियान के तहत शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 03 ट्रक चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इन चालकों के शराब सेवन की पुष्टि होने पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यूनतम 10,000 रूपये या उससे अधिक का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग प्वाइंट्स स्थापित कर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे होली पर्व के दौरान सड़क सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएंए और नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। इसके अलावा, स्टंट राइडिंग और अनावश्यक जाम से बचने की अपील भी की गई है।
पुलिस ने यह भी कहा कि होली जैसे पावन पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और यातायात नियमों का पालन करें। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल खुद के लिए बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।
यातायात पुलिस ने भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया है और सभी से सहयोग की अपील की है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
