राजनांदगांव। मनगटा क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 रिसॉर्ट्स पर औचक छापेमारी की। इस अभियान में 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जांच की। छापेमारी के दौरान किसी भी रिसॉर्ट में अवैध गतिविधियां संचालित नहीं पाई गईं।
यह छापेमारी पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन मेंए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर के पर्यवेक्षण में की गई। छापेमारी का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखना था, ताकि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके।
पुलिस को मनगटा स्थित कुछ रिसॉर्ट्स में डीजे बजाने और शराब पिलाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो और साइबर सेल राजनांदगांव की टीम ने यह छापेमारी की।
पुलिस ने रिसॉर्ट संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे सभी मेहमानों का वैध पहचान पत्र और आधार कार्ड रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। इसके अलावा, रिसॉर्ट्स में डीजे न बजाने, शराब या नशे का सेवन न करवाने और किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है।
पुलिस ने बताया कि यह छापेमारी अपराधों की रोकथाम और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- महापौर परिषद की बैठक में संपत्तिकर दर में संशोधन, महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान की अनुशंसा
- गंदे पानी की शिकायत पर महापौर पहुंचे नंदई, इंदिरा नगर और चौखड़िया पारा, पाइप लाइन जांच के निर्देश
- कलेक्टर ने गठुला में टसर परिवर्तन केन्द्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ग्रामीण आय बढ़ाने दिए निर्देश
- कलेक्टर ने सरपंचों के साथ की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश
- पूर्व कर्मचारी ने होटल-लॉज से की चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- परशुराम जयंती शोभा यात्रा के दौरान पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को दबोचा
- न्याय नहीं तो आंदोलन होगा : पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
- छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा, राष्ट्रीय खेल नीति लागू करने पर जोर
