राजनांदगांव। भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार की गई। नवगठित कार्यकारिणी में संगठन के प्रति समर्पित, सक्रिय एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे संगठन को नवीन ऊर्जा एवं सशक्त दिशा प्राप्त होने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।
घोषित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती पुष्पा गायकवाड़ को दायित्व प्रदान किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर श्रीमती वैशाली साहू एवं श्रीमती मिथलेश्वरी वैष्णव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद पर सुश्री पायल जैन, श्रीमती वर्षा गेडाम, श्रीमती मधुस्मिता साहू, श्रीमती तेजमाला देशमुख, श्रीमती नेहा जैन, श्रीमती संध्या देवी चन्द्रवंशी एवं श्रीमती मीना यादव को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए हैं।
इसी क्रम में जिला मंत्री पद पर श्रीमती राजेश्वरी साहू, श्रीमती संगीता मिश्रा, श्रीमती सीता वैष्णव, श्रीमती अलका साहारे, श्रीमती सुहासिनी छीरसागर, श्रीमती कुमारी देवांगन सहित श्रीमती आभा श्रीवास्तव को संगठन द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्रीमती आभा श्रीवास्तव दीर्घकाल से संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न अभियानों में उनकी उल्लेखनीय सहभागिता रही है। उनके समर्पण, कार्यनिष्ठा एवं संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह दायित्व प्रदान किया गया है। उनके अनुभव एवं नेतृत्व से महिला मोर्चा को और अधिक सुदृढ़ता एवं गतिशीलता प्राप्त होने की आशा व्यक्त की जा रही है।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सभी पदाधिकारी सामूहिक प्रयासों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने हेतु संकल्पित रहेंगे।

ताज़ा ख़बर :
- महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, आभा श्रीवास्तव को महत्वपूर्ण दायित्व
- विहिप-बजरंग दल ने विकृत मानसिकता के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन
- जनपद पंचायत छुईखदान में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला : नियमों की अनदेखी पर सभापति का तीखा प्रहार, उच्च स्तरीय जांच और निलंबन की मांग तेज
- भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत
- राजनांदगांव में हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन, धर्म परिवर्तन कर लाभ लेने वालों पर कार्रवाई की मांग
- राजनांदगांव में 136 नई सहकारी समितियों का उद्घाटन, किसानों में खुशी की लहर
- देवादा मानसिक अस्पताल में मरीज की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सोमनी पुलिस की मानवीय पहल : मानसिक रूप से कमजोर महिला परिजनों के सुपुर्द
