राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग राजनांदगांव एवं रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव की संयुक्त कार्रवाई में रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव के प्लेट फार्म नंबर 1 पर भिलाई पावर हाऊस संतोषी पारा वार्ड नंबर 24 थाना भट्टी जिला दुर्ग निवासी कौशल से 1 नग एमसी डोवेल्स नंबर 1 व्हिस्की 750 एमएल, 2 नग मैजिक मोमेंट व्हिस्की प्रत्येक 750 एमएल, 2 नग रॉयल चैलेंजर व्हिस्की प्रत्येक 90 एमएल, 1 नग देश दारू मीठी सौंप 750 एमएल, 6 नग देशी दारू फिरकी संत्री प्रत्येक 750 एमएल, 1 नग देशी दारू सेवन स्टार पंच 750 एमएल कुल 7.680 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव (पूर्व) दिलीप कुमार प्रजापति, निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव तरूणा साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक आबकारी दीपक गुप्ता, आबकारी आरक्षक प्रदीप यादव, आबकारी आरक्षक ओमप्रकाश सिंह, आबकारी आरक्षक आर्यन ठाकुर सहित रेलवे सुरक्षा बल जवान शामिल थे।
इसी तरह आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम बरनालाकला नाला के किनारे अज्ञात 100 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ अनिल कुमार सिंह, आबकारी आरक्षक भोजराज बंजारे व मोहनराव, अश्विनी शुक्ला, रोहित टेम्भुरकर, लोकेश वर्मा शामिल थे। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
