राजनांदगांव। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस ने जिलेभर में सघन अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में शांति भंग करने की आशंका वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
राजनांदगांव पुलिस ने थाना बसंतपुर, लालबाग, गैंदाटोला, चौकी चिखली, चौकी सुकुलदैहन और चौकी चिचोला क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 35 व्यक्तियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135 (3) के तहत कार्रवाई की गई। इन सभी आरोपियों को माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई होली के दौरान संभावित हुड़दंग, मारपीट, विवाद और कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोकने के उद्देश्य से की गई है। इसके तहत संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पेट्रोलिंग की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
राजनांदगांव पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली पर्व को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। साथ ही, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर हुड़दंग करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट साझा करने से बचें।
इसके अतिरिक्त, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया हैए ताकि शहर में शांति बनाए रखी जा सके।
पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस तरह की कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी, ताकि होली पर्व को सभी के लिए सुरक्षित और खुशहाल बनाया जा सके।

ताज़ा ख़बर :
- जनगणना 2026-27 की प्रारंभिक तैयारी के लिए निगम में प्रशिक्षण संपन्न
- आबादी भूमि में निवासरत परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए आवेदन आमंत्रित
- 7.680 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी-विदेशी दारू संत्री एवं 100 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब तथा 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
- मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचने वाले दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं के लिए होनी चाहिए सुविधाजनक व्यवस्था : जितेन्द्र यादव
- मनगटा क्षेत्र के रिसॉर्ट्स पर पुलिस की छापेमारी, 35 रिसॉर्ट्स की जांच
- होली के मद्देनजर राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा
- होली पर्व के मद्देनजर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई, विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
