Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचने वाले दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं के लिए होनी चाहिए सुविधाजनक व्यवस्था : जितेन्द्र यादव
    राजनांदगांव

    मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचने वाले दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं के लिए होनी चाहिए सुविधाजनक व्यवस्था : जितेन्द्र यादव

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 2, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकित शर्मा उपस्थित थे। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में दूर-दराज से लाखों की संख्या में दर्शनार्थी श्रद्धा एवं आस्था के साथ पहुंचते है। चैत्र नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्था होनी चाहिए। सभी को माँ बम्लेश्वरी की सेवा करने का अवसर मिला है। सेवा भावना के साथ कार्य करने पर थकान नहीं होगी। उन्होंने कहा कि माँ बम्लेश्वरी की ख्याति एवं शक्ति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वित तरीके से कार्य करने कहा। पेयजल एवं विद्युत की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत प्रवाह चालू रहे। उन्होंने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्वयं सेवी संस्थाएं सेवा पंडाल लगाएंगे। जहां श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, विश्राम, चाय-नाश्ता, भोजन की सुगम व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने मेला स्थल एवं मंदिर परिसर एवं सीढ़ियों पर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। अंजोरा से अछोली तक सेवा पंडाल लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में ओआरएस घोल एवं आवश्यक दवाई रखने के निर्देश चिकित्सा विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के पैरों में छाले पड़ने की संभावना को देखते हुए मरहम पट्टी रखने के लिए कहा।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि डोंगरगढ़ के ऊपर एवं नीचे मंदिर में डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ आवश्यक दवाईयों के साथ तैनात रहेंगे। मेले की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। उन्होंने रोपवे के फिटनेस सर्टिफिकेट एवं मेले की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने डोंगरगढ़ मेला स्थल के आस-पास साफ सफाई कराने के लिए कहा। उन्होंने एसडीएम एवं एसडीओपी को समन्वित तरीके से कार्य करने के लिए कहा। डोंगरगढ़ को प्लास्टिक मुक्त करने तथा मंदिर परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थल पर पार्किंग, यातायात, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेवा पंडालों में पदयात्रियों के लिए दवाई, मरहम-पट्टी, ओआरएस घोल एवं अन्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंनें खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को मिष्ठान एवं अन्य खाद्य पदार्थों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
    पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। मंदिर परिसर, मेला तथा अन्य स्थानों पर पुलिस बलों की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से मंदिर एवं मेला स्थल की सतत निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पदयात्रियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों से रोपवे के फिटनेस तथा मेंटेनेंस के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंदिर की सीढ़ियों पर पुलिस बल की ड्यूटी रहेगी। पेड़ों में रिफलेक्टर लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि क्विक रिस्पांस टीम के माध्यम से मेला स्थल की सतत निगरानी की जाएगी। उन्होंने पदयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में आवश्यक रेडियम, संकेतक, अस्थायी गति अवरोधक लगाने के लिए कहा। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आवागमन एवं यातायात तथा अन्य सुविधाओं के दृष्टिगत जनप्रतिनधियों, अधिकारियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों, सेवा पंडाल संचालकों, सभी ने चैत्र नवरात्रि मेले के सुचारू संचालन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष अनील गट्टानी, ट्रस्टी महेन्द्र भाई पटेल, योगश अग्रवाल, गौतम चोपड़ा, सुनील मुंदड़ा, नगर पालिक परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष रमन डोंगरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य, सेवा पंडाल संचालक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202688 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.