
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव में हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन, धर्म परिवर्तन कर लाभ लेने वालों पर कार्रवाई की मांग
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर धर्म परिवर्तन के बाद भी अनुसूचित जाति के आधार पर शासकीय लाभ लेने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि संविधान के प्रावधानों के अनुसार अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग को मिलने वाले आरक्षण एवं अन्य लाभ केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए ही मान्य हैं। यदि कोई व्यक्ति बाद में ईसाई या अन्य धर्म स्वीकार करता है, तो उसे उक्त लाभ प्राप्त करने का अधिकार नहीं रहता। मंच के पदाधिकारियों…
राजनांदगांव। जिले में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 136 नई सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक पहल से जिले के करीब 620 गांवों के 97 हजार 305 किसानों को खाद, बीज, ऋण सहित अन्य सहकारी सुविधाएं अब पहले से अधिक आसान और सुलभ रूप में मिल सकेंगी। उद्घाटन अवसर पर किसानों ने खुशी जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के अंतर्गत बुधवार को अंजोरा में आयोजित कार्यक्रम में 136 नई समितियों का एक साथ उद्घाटन किया गया। इस…
राजनांदगांव। देवादा स्थित सिम्हांस मानसिक अस्पताल में भर्ती एक मरीज की हत्या के मामले का सोमनी पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम कांकेतरा निवासी कामता प्रसाद बंजारे (42) को मानसिक उपचार के लिए 29 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 अप्रैल की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच वह अपने वार्ड में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना…
राजनांदगांव। सोमनी बस्ती में 14 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे एक मानसिक रूप से कमजोर महिला भटकती हुई मिली। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महिला को थाने लेकर आई। महिला ने अपना नाम मानकी यादव पति पोखन यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदी, थाना खरोरा, बलौदाबाजार भाठापारा बताया। महिला की स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर कीरो के निर्देशानुसार महिला के गांव में संपर्क कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद महिला को उसके…
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में ग्राम चिद्दों निवासी बरेलाल सिन्हा (57) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 04 बीयर बोतल और 14 पाव देशी/अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री रकम 500 रुपये सहित कुल 2770 रुपये जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही की और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। बरेलाल सिन्हा के खिलाफ पहले भी अवैध शराब बिक्री और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी…
राजनांदगांव। शंकरपुर में 14 मार्च को हुई मारपीट की घटना में आरोपी अमन डोंगरे और एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना में प्रार्थी के दोस्त को चाकू से घायल किया गया था, जबकि लकड़ी के डंडे से प्रार्थी और उसके साथी पर हमला किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 296, 351 (2), 115 (2), 109 (1), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देशन में चौकी चिखली पुलिस ने आरोपी और बालक के ठिकानों पर दबिश दी। घटना के बाद दोनों…
राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड मुख्यालय में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश आमजन तक पहुँचाया। पदयात्रा की शुरुआत महावीर तालाब से हुई, जो जयस्तंभ चौक होते हुए गोलबाजार में संपन्न हुई। रैली के दौरान महिलाओं ने नारी सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश दिए। साथ ही अब नेतृत्व की बारी है, नारी शक्ति वंदन की जिम्मेदारी है के नारे के साथ हस्ताक्षर अभियान और मिस्ड कॉल के माध्यम से सहभागिता सुनिश्चित की गई।…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुरगी में आयोजित प्रात:कालीन योगाभ्यास कार्यक्रम का निरीक्षण किया और स्वयं योग सत्र में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित योग लाभार्थियों को नियमित योग करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है। कलेक्टर ने बताया कि बढ़ती भागदौड़ और तनाव के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इनसे बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने सभी नागरिकों को प्रतिदिन कम से कम…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुरगी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग रंग की बेडशीट निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपयोग करने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल में स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने एनसीडी जांच शिविर में आने वाले मरीजों को नियमित योग के लिए प्रेरित करने को कहा, जिससे लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर बीमारियों से बचाव कर सकें। कलेक्टर ने एचपीवी टीकाकरण…
राजनांदगांव। जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत आज से पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल राजनांदगांव में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण एवं आवास गणना की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही संधारण, आंकड़ा संकलन की विधि तथा कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 की तैयारियां जिले…