Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 में विकास कार्यों को गति देने के लिए सदस्य श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने व्यापक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव में पेयजल, स्वच्छता, अधोसंरचना और जनसुविधाओं के लिए 15वें वित्त आयोग मद से राशि स्वीकृत करने की मांग की गई है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या को देखते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत डीलापाहरी और सिंगपुर में बोर खनन एवं हैंडपंप के लिए 1.10 लाख रुपये, जोरातराई (ब) और कांकेतरा में पानी टैंकर के लिए 2.50 लाख रुपये, जबकि जोरातराई (ब) पंचायत भवन में वाटर कूलर…

Read More

राजनांदगाव। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडे ने राजनांदगाव में आयोजित प्रेस कॉन्फें्रस में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। इस क्रांतिकारी कदम को उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बहुत से दल इससे पहले भी यह विधेयक लेकर आए, लेकिन कभी किसी ने एक सदन में पारित किया तो दूसरे सदन में उसे रखने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर तमाम राजनीतिक दलों ने…

Read More

राजनांदगांव। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने आज सुबह शांति नगर और चिखली क्षेत्र का दौरा कर सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, नालियों की नियमित सफाई करने और लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। महापौर ने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, जल विभाग के प्रभारी सदस्य सुनील साहू, पार्षद शिव वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि लोकेश जैन, प्र. सहायक अभियंता सुषमा साहू, उप अभियंता अनुप पांडे, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा और प्र. स्वच्छता निरीक्षक पवन कुर्रे के साथ…

Read More

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शहर की कालोनियों में प्रशासन की टीम ने व्यापक प्रचार-प्रसार कर कालोनिवासियों को ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने के लिए प्रेरित किया। योजना का उद्देश्य घरेलू बिजली बिल में कटौती करना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर निगम सीमाक्षेत्र की कालोनियों में टीम ने जाकर योजना का लाभ और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में नगर निगम और विद्युत मंडल के अधिकारी ने नेहरू नगर, अभिनंदन ग्लेक्सी, जीवन कालोनी आशानगर, रिद्धी सिद्धि कालोनी और साहू अपार्टमेंट में…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुरगी क्षेत्र में किसानों के खेतों से केबल तार, सबमर्सिबल पंप और झटका मशीन चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। प्रार्थियों की रिपोर्ट के अनुसार, 28-29 नवंबर से 7 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात चोरों ने ग्राम खैरा के लगभग सात किसानों के खेतों से 1 नग सबमर्सिबल पंप, लगभग 810 फीट केबल वायर और पाना-पेंचिस चोरी कर लिया था। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने संदेही व्यक्तियों…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टा रैकेट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। इससे पहले मोहारा नाला के पास संचालित हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी मूलचंद प्रजापति (26), पुत्र धरम प्रजापति, निवासी मोहारा को विश्वसनीय सूचना के आधार पर दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन एवं अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इससे…

Read More

डोंगरगढ़। खालसा पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 के छात्र के साथ मारपीट करने वाली इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह (45) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना डोंगरगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई 2025 को छात्र सार्थक सहारे अपनी कक्षा में एस.एस.टी. की पुस्तक निकालने में देरी कर रहा था। क्लास टीचर नम्रता साहू ने इस पर नाराजगी जताई और इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह को बुलाया। दोनों शिक्षिकाओं ने छात्र के कानों पर हाथ से मारपीट की, जिससे छात्र की सुनने की शक्ति स्थायी रूप से प्रभावित हो गई। पुलिस ने अपराध…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस ने शहर क्षेत्र में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यह अभियान 11 अप्रैल 2026 को रात 10 बजे शुरू होकर देर रात तक चला। अभियान में 5 राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 9 निरीक्षक और 165 पुलिसकर्मियों की 4 टीमों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की। गुंडा-बदमाश, निगरानी बदमाश, माफी बदमाश और अपराध प्रवृत्ति वाले किशोरों की व्यापक जांच की गई। पुलिस ने उन्हें भविष्य में अपराध से दूर रहने, समय पर…

Read More

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चांद के कार्यालय स्थित जनता दरबार में पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी के भविष्य की रणनीतियों एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। शमसुल आलम ने बताया कि प्रवास के दौरान जिले, विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। जनता दरबार में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट…

Read More

राजनांदगांव। प्रोजेक्ट बाला एवं जन कल्याण सामाजिक संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में राजीव नगर, बसंतपुर (राजनांदगांव) में किशोरी बालिकाओं के लिए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (मेंस्ट्रूवल हाईजिन मैनेजमेंट) एवं रेयूजबल (पुनः उपयोग योग्य) सैनिटरी पैड के उपयोग पर एक प्रभावशाली एवं जागरूकता उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में माहवारी से जुड़ी सामाजिक व सांस्कृतिक भ्रांतियों को दूर करना, उन्हें वैज्ञानिक एवं सुरक्षित स्वच्छता व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण के अनुकूल और किफायती विकल्पों के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा माहवारी स्वच्छता के सही तरीके, संक्रमण से…

Read More