Close Menu
    What's Hot

    कलेक्टर ने लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित

    April 21, 2026

    प्रशासनिक दबिश : माहुलझोपड़ी में अवैध ईंट भट्टे पर चला प्रशासन का डंडा, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार से पहले लंबित प्रकरणों का करें निराकरण : कलेक्टर

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • कलेक्टर ने लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित
    • प्रशासनिक दबिश : माहुलझोपड़ी में अवैध ईंट भट्टे पर चला प्रशासन का डंडा, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त
    • सुशासन तिहार से पहले लंबित प्रकरणों का करें निराकरण : कलेक्टर
    • नगर निगम की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से पारित हुए सभी सात विषय
    • श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव 23 अप्रैल को, भव्य शोभा यात्रा निकलेगी
    • छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई की मशाल यात्रा
    • जोगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे शमसुल आलम
    • छात्र राजनीति से उभरा नेतृत्व : कमलेश प्रजापति को भाजयुमो जिला मंत्री की कमान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई की मशाल यात्रा
    राजनांदगांव

    छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई की मशाल यात्रा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने शहर में मशाल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
    सोमवार की शाम यह मशाल रैली जयस्तंभ चौक से शुरु हुई। मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, भारतमाता चौक, जूनीहटरी होते हुए रैली का समापन जयस्तंभ चौक में किया गया। रैली में एनएसयूआई पदाधिकारी और समर्थक छात्रों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी।
    शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द चुनाव की घोषणा करनी चाहिए, ताकि युवा वर्ग को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिल सके। युवाओं से उनके मुद्दे उठाने का मंच नहीं छीना जाना चाहिए।
    एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में राजनांदगांव में यह मशाल यात्रा आयोजित की गई। झा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे छात्रों को नेतृत्व विकसित करने का अवसर मिलता है और उनकी आवाज को मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि छात्रहितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और चुनाव जल्द घोषित करने की मांग की जा रही है।
    एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव कराना सरकार की जिम्मेदारी है और इसे टालना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक चुनाव की घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    कार्यक्रम में मामराज अग्रवाल, प्रेम रुचंदानी, राकेश जोशी, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, झम्मन देवांगन, प्रवीण मेश्राम, उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चेतन भानुशाली, दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव, राजिक सोलंकी, वीरेंद्र चंद्राकर, बंटी यादव, महेंद्र बाहदुर सिंह, राहुल चौबे, राकेश चंद्राकर, मोहन साहू, समीर खान, एनएसयूआई प्रदेश सचिव आदित्य वैष्णव एवं शुभम प्रजापति, होलेंद्र राजपूत, जफर खान, रूपम तिवारी, दीपक सोनकर, युगल साहू, नवीन साहू, साहिल वर्मा, आशीष सागर, रेहान मिर्जा, खालिद खान सहित शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, एनएसयूआई के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    कलेक्टर ने लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित

    April 21, 2026

    प्रशासनिक दबिश : माहुलझोपड़ी में अवैध ईंट भट्टे पर चला प्रशासन का डंडा, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार से पहले लंबित प्रकरणों का करें निराकरण : कलेक्टर

    April 21, 2026

    नगर निगम की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से पारित हुए सभी सात विषय

    April 21, 2026

    श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव 23 अप्रैल को, भव्य शोभा यात्रा निकलेगी

    April 21, 2026

    जोगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे शमसुल आलम

    April 21, 2026
    Top Posts

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 202620 Views

    घुमका नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान

    April 16, 202612 Views

    विहिप-बजरंग दल ने विकृत मानसिकता के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

    April 18, 202610 Views

    न्याय नहीं तो आंदोलन होगा : पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

    April 20, 20264 Views

    सुकमा के जवाहर नवोदय विद्यालय में ब्रश कैलिग्राफी कार्यशाला का सफल आयोजन

    April 19, 20264 Views

    महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, आभा श्रीवास्तव को महत्वपूर्ण दायित्व

    April 18, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.