राजनांदगांव। प्रोजेक्ट बाला एवं जन कल्याण सामाजिक संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में राजीव नगर, बसंतपुर (राजनांदगांव) में किशोरी बालिकाओं के लिए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (मेंस्ट्रूवल हाईजिन मैनेजमेंट) एवं रेयूजबल (पुनः उपयोग योग्य) सैनिटरी पैड के उपयोग पर एक प्रभावशाली एवं जागरूकता उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में माहवारी से जुड़ी सामाजिक व सांस्कृतिक भ्रांतियों को दूर करना, उन्हें वैज्ञानिक एवं सुरक्षित स्वच्छता व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण के अनुकूल और किफायती विकल्पों के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा माहवारी स्वच्छता के सही तरीके, संक्रमण से बचाव, संतुलित पोषण का महत्व तथा किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं मितानिन कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने जमीनी स्तर पर किशोरियों तक पहुंच बनाकर उन्हें मार्गदर्शन एवं निरंतर समर्थन प्रदान किया। प्रशिक्षण को सहभागी (पार्टिसिपेट्री) पद्धति के माध्यम से संचालित किया गया, जिसमें प्रश्नोत्तर सत्र, व्यवहारिक प्रदर्शन (डेंमेंट्रेसन) एवं अनुभव साझा करने जैसे प्रभावी माध्यमों का उपयोग किया गया, जिससे प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई।
इस पहल के अंतर्गत 10 जरूरतमंद किशोरी बालिकाओं को निःशुल्क रेयूजबल सैनिटरी पैड वितरित किए गए, जिससे वे सुरक्षित, स्वच्छ एवं गरिमापूर्ण माहवारी प्रबंधन अपना सकें। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं दीर्घकालिक आर्थिक बचत को भी प्रोत्साहित करती है।
संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रकार के हस्तक्षेप किशोरियों के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। उन्होंने आगे कहा कि संस्था भविष्य में इस पहल को और अधिक समुदायों एवं क्षेत्रों तक विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इस पहल से लाभान्वित हो सकें।
यह कार्यक्रम सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) विशेष रूप से अच्छा स्वास्थ्य एवं कल्याण (एसडीजी 3), लैंगिक समानता (एसडीजी 5) एवं स्वच्छ जल एवं स्वच्छता (एसडीजी 6) की दिशा में एक सार्थक योगदान है।
संस्था के हरीश कुमार क्षत्री ने स्वास्थ्य विभाग, मितानिन कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय समुदाय के सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ताज़ा ख़बर :
- मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को लेकर होगा महत्वपूर्ण फैसला : शताब्दी पांडे
- महापौर ने शांति नगर और डबरी तालाब का निरीक्षण किया, सफाई और फेंसिंग के दिए निर्देश
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार-प्रसार, कालोनियों में प्रशासन की टीम ने जागरूक किया
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्यवाही : खेतों से चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
- आईपीएल क्रिकेट सट्टा रैकेट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार
- छात्र से मारपीट करने वाली शिक्षिका गिरफ्तार
- शहर में असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी, पुलिस ने चलाया विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान
- बस्तर दौरे पर पहुंचे शमसुल आलम, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
