
- खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन
- राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
- लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया
- सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद
- केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
- बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शहर के शुक्ला मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंची एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामला रिवागहन निवासी द्रोपदी साहू (46 वर्ष) की मौत से जुड़ा है, जिनका कुछ दिन पहले बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। महिला केवल टांके खुलवाने अस्पताल आई थीं, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते सही जानकारी दी जाती तो वे बड़े अस्पताल में बेहतर इलाज करवा सकते थे और शायद उनकी जान बच जाती। अस्पताल पर सौदेबाजी का आरोप मृतका के…
राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव को सर्वेश्वर दास स्कूल के पास बने व्यावसायिक परिसर की नीलामी से 3 करोड़ 12 लाख 91 हजार रुपये की बड़ी आमदनी हुई है। महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर टाउन हॉल में हुई इस नीलामी में 12 में से 9 दुकानों की सफलतापूर्वक बोली लगाई गई। कार्यक्रम में आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद सदस्य सुनील साहू, राजा माखीजा और केंवरा विजय राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि 15 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक दुकान नीलामी के लिए आवेदन प्रक्रिया चलाई गई थी।…
राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव शहरी क्षेत्र में नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मोहारा स्थित फिल्टर प्लांट में पेयजल शुद्धिकरण के लिए आवश्यक रसायन एलम (फिटकिरी) सहित अन्य सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है। निगम जल विभाग द्वारा रोजाना रॉ-वॉटर, क्लीयर वॉटर और क्लोरीन की मात्रा का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही शिवनाथ नदी के जल स्तर की भी सतत निगरानी की जा रही है, ताकि पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए। इस संबंध में जल विभाग के प्रभारी सदस्य सुनील…
राजनांदगांव। नगर निगम सभागृह में तीन कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय विदाई दी गई। अपने अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए राजस्व उपनिरीक्षक गणितराम ठाकुर, ईश्वर माटे और पेंशन लिपिक तिजऊराम को निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे और राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी की उपस्थिति रही। तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें अवकाश नगदीकरण का चेक भी प्रदान किया गया। आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि तीनों कर्मचारियों ने करीब 30 से 35 साल की सेवा नगर निगम को…
मोहला। आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर गुरुवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का दौरा किया। अंबागढ़ चौकी स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी केवल एक नारा नहीं है, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के आत्मबल और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य देश को आयात पर निर्भरता से मुक्त…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डिजिटल प्रगति और तकनीकी क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया। नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित भारत मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के अंतर्गत राज्यों के आईटी मंत्रियों की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में राज्य के वित्त मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर के समक्ष राज्य के डिजिटल और दूरसंचार विकास की दृष्टि प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दूरसंचार अधोसंरचना के समन्वित विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयास सहकारी संघवाद…
रायपुर। समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। हमारी सरकार स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर और इंजीनियर बनते देखना ही हमारी मंशा है। मुख्यमंत्री श्री साय आज कोरबा जिले के कटघोरा में आयोजित सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक सम्मेलन एवं वीर शहीद सीताराम कंवर की पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर शहीद सीताराम कंवर समाज का गौरव हैं। इस अवसर पर उन्होंने रामपुर चौक में…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बेमेतरा जिले के लिए कुल ₹140.96 करोड़ के 47 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 27 कार्यों का भूमिपूजन और 20 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए, राज्य सरकार चहुंमुखी और समावेशी विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासन का लक्ष्य प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी और पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संकल्पबद्धता के साथ…
रायपुर। प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े करीब 16,000 कर्मचारियों की नजरें अब राज्य सरकार की आगामी कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। बीते दिनों एक माह से अधिक समय तक चले आंदोलन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर आश्वासन मिलने पर आंदोलन को स्थगित कर पुनः कार्यभार संभाल लिया है। बरसात के मौसम में गांवों से लेकर शहरों तक स्वास्थ्य सेवाओं में अब तेजी से सुधार देखा जा रहा है। कर्मचारियों की वापसी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को राहत मिली है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित…
राजनांदगांव। दीपावली करीब है, बाजार सज चुके हैं और हर घर में त्योहारी तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में हिंदू जागरण मंच ने एक भावनात्मक अपील करते हुए नागरिकों से आग्रह किया है कि इस बार दीपावली की खरीदारी अपने ही स्थानीय दुकानदारों से करें, ताकि त्योहार की खुशियों में हर वर्ग शामिल हो सके। मंच के जिला संयोजक ने कहा कि “जब हम अपने मोहल्ले या शहर के छोटे दुकानदारों से सामान खरीदते हैं, तो हम सिर्फ चीजें नहीं लेते, बल्कि किसी के घर में रौशनी पहुंचाते हैं। उनकी कमाई होगी तभी उनके घर में भी दिवाली के दीए…