मोहला। आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर गुरुवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का दौरा किया। अंबागढ़ चौकी स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी केवल एक नारा नहीं है, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के आत्मबल और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य देश को आयात पर निर्भरता से मुक्त कर, घरेलू उत्पादन और नवाचार के माध्यम से आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।
उन्होंने युवाओं से मेक इन इंडिया को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि जब देश का युवा स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देगाए तभी आत्मनिर्भरता का सपना साकार होगा।
विधायक बोहरा ने बताया कि केंद्र सरकार सूक्ष्मए लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। छोटे उद्योगों को वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए देश में निर्मित अत्याधुनिक हथियार अब भारतीय नौसेना का हिस्सा बन चुके हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि किसानों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए विशेष योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे गांव-गांव में आर्थिक सशक्तिकरण का वातावरण तैयार हो रहा है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प रथ यात्रा और पैदल मार्च जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब हर नागरिक इसमें अपनी भूमिका निभाए।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह अभियान भारत को 21वीं सदी में वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दिलाने में सफल रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष ढालसिंह कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष राजेश जैन गुजराती, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन साहू, चौकी मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, मंडल महामंत्री विमल यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, मानपुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, जिला महामंत्री नरसिंह भंडारी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण यादव, जिला मंत्री भारत भूषण राजपूत, चंदन उपाध्याय, अवधेश त्रिपाठी, देवनारायण कुंभकार, मो. अजहर, अंबर जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
