Close Menu
    What's Hot

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
    • महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
    • स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
    • नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
    • लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
    • कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
    • जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » एनएचएम कर्मचारियों को कैबिनेट बैठक से उम्मीदें, दीपावली से पहले राहत की आस
    छत्तीसगढ़

    एनएचएम कर्मचारियों को कैबिनेट बैठक से उम्मीदें, दीपावली से पहले राहत की आस

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    रायपुर। प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े करीब 16,000 कर्मचारियों की नजरें अब राज्य सरकार की आगामी कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। बीते दिनों एक माह से अधिक समय तक चले आंदोलन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर आश्वासन मिलने पर आंदोलन को स्थगित कर पुनः कार्यभार संभाल लिया है।

    बरसात के मौसम में गांवों से लेकर शहरों तक स्वास्थ्य सेवाओं में अब तेजी से सुधार देखा जा रहा है। कर्मचारियों की वापसी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को राहत मिली है।

    संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी और प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने बताया कि सरकार से मिले आश्वासन के अनुरूप 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय की पूरी उम्मीद है। खासकर, आंदोलन के दौरान बर्खास्त किए गए 25 कर्मचारियों की बहाली पर निर्णय आने की संभावना जताई जा रही है।

    ये हैं प्रमुख मांगें, जिन पर है फैसला अपेक्षित:

    लंबित 27% वेतन वृद्धि में से स्वीकृत 5% की वृद्धि का आदेश 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाए।

    कर्मचारियों की वार्षिक कार्य मूल्यांकन (सी.आर.) में पारदर्शिता लाई जाए।

    विश्वसनीय एजेंसी के माध्यम से 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू हो।

    30 दिन के संवैतनिक चिकित्सा अवकाश में सुधार किया जाए।

    हड़ताल अवधि को शून्य मानते हुए उस अवधि का वेतन दिया जाए।

    बर्खास्त 25 कर्मचारियों की जल्द बहाली हो।

    स्थानांतरण नीति, ग्रेड-पे निर्धारण और अनुकंपा नियुक्ति के लिए समिति गठित की जाए।

    नियमितीकरण और संविलियन के लिए केंद्र सरकार से मार्गदर्शन प्राप्त कर प्रक्रिया शुरू की जाए।

    सभी मंत्रियों से किया निवेदन
    संघ की ओर से बताया गया कि कैबिनेट बैठक से पहले सभी मंत्रियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर कर्मचारियों की मांगों पर समर्थन मांगा गया है। एनएचएम कर्मचारी दीपावली से पहले अपने भविष्य को लेकर स्पष्टता और राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026

    नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील

    March 18, 2026

    लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया

    March 18, 2026

    कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश

    March 18, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.