राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव को सर्वेश्वर दास स्कूल के पास बने व्यावसायिक परिसर की नीलामी से 3 करोड़ 12 लाख 91 हजार रुपये की बड़ी आमदनी हुई है।
महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर टाउन हॉल में हुई इस नीलामी में 12 में से 9 दुकानों की सफलतापूर्वक बोली लगाई गई। कार्यक्रम में आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद सदस्य सुनील साहू, राजा माखीजा और केंवरा विजय राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि 15 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक दुकान नीलामी के लिए आवेदन प्रक्रिया चलाई गई थी। प्रत्येक दुकान के लिए 500 रुपये शुल्क पर आवेदन पत्र दिए गए और नियमानुसार आमानती राशि सहित बैंक ड्राफ्ट जमा कराया गया।
खुली नीलामी में दुकानों के लिए उच्चतम बोली प्राप्त हुई, जिसमें दुकान क्रमांक 2 चिराग ठक्कर 35.15 लाख रूपये, दुकान क्रमांक 3 लोकेश तिवारी 35.21 लाख रूपये, दुकान क्रमांक 4 राजकुमार जायसवाल 34.50 लाख रूपये, दुकान क्रमांक 5 ओमप्रकाश साहू 34.50 लाख रूपये, दुकान क्रमांक 6 हेमंत साहू 34.60 लाख रूपये, दुकान क्रमांक 7 कौशल कुमार शर्मा 34.45 लाख रूपये, दुकान क्रमंाक 10 संध्या जैन 35.20 लाख रूपये दुकान क्रमांक 11 सृष्टि सिन्हा 34.50 लाख रूपये, दुकान क्रमांक 12 अनिरुद्ध जैन 34.80 लाख रूपये, इन 9 दुकानों की बिक्री से कुल 3.12 करोड़ रुपये की आय नगर निगम को हुई है।
अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित 3 दुकानों की नीलामी अगले चरण में की जाएगी। आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि सभी आवंटित दुकानदारों से नियमानुसार प्रीमियम राशि ली जाएगी। साथ ही नगर निगम क्षेत्र की अन्य दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
नीलामी के दौरान राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी, उप निरीक्षक रविंद्र ठाकुर, राजकुमार बंजारे सहित निगम का राजस्व अमला और बड़ी संख्या में बोलीकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
