
- प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी लगाया जायेगा एचपीवी वैक्सीन
- हाईरिस्क वाली गर्भवती माताओं का निःशुल्क सोनोग्राफी
- कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सुकुलदैहान में राजस्व पखवाड़ा शिविर का किया निरीक्षण
- राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन मिशन : ग्रामीण और आदिवासी कृषकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण
- जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस प्रमाण पत्र के लिए चयनित
- जनदर्शन में आवेदन पर त्वरित निराकरण, श्रमिकों को मिला 25,056 रुपए का भुगतान
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
- जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने किया सम्मानित
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। मनगटा क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 रिसॉर्ट्स पर औचक छापेमारी की। इस अभियान में 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जांच की। छापेमारी के दौरान किसी भी रिसॉर्ट में अवैध गतिविधियां संचालित नहीं पाई गईं। यह छापेमारी पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन मेंए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर के पर्यवेक्षण में की गई। छापेमारी का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखना था, ताकि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके। पुलिस को मनगटा…
राजनांदगांव। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस ने जिलेभर में सघन अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में शांति भंग करने की आशंका वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। राजनांदगांव पुलिस ने थाना बसंतपुर, लालबाग, गैंदाटोला, चौकी चिखली, चौकी सुकुलदैहन और चौकी चिचोला क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 35 व्यक्तियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135…
राजनांदगांव। होली पर्व के दौरान सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने 2 मार्च 2026 को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था। इस अभियान के तहत शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 03 ट्रक चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इन चालकों के शराब सेवन की पुष्टि होने पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया,…
राजनांदगांव। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना लालबाग क्षेत्र में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार 2 मार्च 2026 को शांति भंग की आशंका पर आठ लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। थाना लालबाग पुलिस ने धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर सभी आरोपितों को माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव में पेश करने की प्रक्रिया प्रारंभ…
राजनांदगांव। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस ने असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान 1 मार्च 2026 को पुलिस ने एक आरोपी को चाकू लहराते हुए पकड़ा और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की। दिनांक 1 मार्च को थाना डोंगरगांव को सूचना मिली कि बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है, जिससे आसपास के इलाके में डर का माहौल बन गया है। सूचना मिलने पर…
राजनांदगांव। आगामी होली पर्व के मद्देनजर थाना लालबाग पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले 5 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। दिनांक 01 मार्च 2026 को थाना लालबाग पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था को बाधित करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की। इसके तहत इस्तगासा क्रमांक 01/18/2026 के तहत रूपराम…
राजनांदगांव। संस्कारधानी नगर में होली के अवसर पर आयोजित होने वाला पारंपरिक रंगोत्सव इस वर्ष भी भव्यता और अनुशासन के साथ मनाया जाएगा। कामठी लाइन स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा 04 मार्च को भगवान राधाकृष्ण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 9.20 बजे मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान को रथ पर विराजमान कर आरती पश्चात यात्रा प्रारंभ होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) नीलू शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत तथा पूर्व महापौर श्रीमती…
राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजूकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में होली का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय का परिसर रंग-बिरंगे गुलाल और मुस्कान से सजा हुआ था, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर एकता और भाईचारे का परिचय दिया। इस खास अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गुरप्रीत कौर ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकगण को होली के रंगों से प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हम सबको जीवन में सद्भावना, प्रेम और भाईचारे की महत्वपूर्णता समझाता है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ ने मिलकर इस पर्व को एक परिवार…
राजनांदगांव। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से आज राजनांदगांव पुलिस ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के नेतृत्व में यह मार्च शहर के प्रमुख चौकों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, आजाद चौक, भारत माता चौक और गंज चौक होते हुए समाप्त हुआ। लगभग 300 पुलिस अधिकारी और जवानों ने इस मार्च में भाग लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और असामाजिक तत्वों में कानून…
राजनांदगांव। होली के त्योहार से पहले पुलिस ने नशीले टेबलेट और कैप्सूल की अवैध बिक्री रोकते हुए तीन आरोपियों को जेल और एक बालक को बाल सुधार गृह भेजा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 150 नारकोटिक्स टेबलेट/कैप्सूल जब्त किए। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरो के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी नंद किशोर गौतम ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मुखबिर ने सूचना दी थी कि लखोली अंडर ब्रिज के नीचे कुछ लोग नशीले टेबलेट/कैप्सूल की बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही…